Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल मंगलवार 02 अप्रेल 2024

0 69

मेष रशि-   किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आप अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिता सकते हैं। कुछ जरूरी चीजें आपको फायदे दिला सकती हैं। इस राशि के कारोबारियों को किसी से जरूरी मुलाकात करनी पड़ सकती है। धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है।

वृष राशि-  राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। जीवन में कुछ चुनौतियां आने की संभावना हैं। आज आपको अचानक कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आप उनका फायदा उठाने के लिए तैयार रहें। आपको उचित समय की पहचान करनी होगी। सही समय पर किया कार्य आपको सफलता दिला सकता है। मानसिक तनाव खत्म हो जाएगा।

 मिथुन राशि- यदि किसी बड़ी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, तो सफलता की संभावना बहुत अधिक है। जीवनसाथी के साथ सुखद यात्रा का योग भी बन रहा है। साथ ही यदि बहुत लम्बे समय से संतान सुख से वंचित हैं, तो इससे बेहतर समय अब और जल्दी नहीं आने वाला, जिसमें आप संतान प्राप्ति के लिए प्रयास कर सकते हैं। धन के मामले में समय सामान्य है। आप नए कार्यों का प्रारम्भ कर सकते हैं। यात्रा में थोड़ी सावधानी बरतें। धन तथा कीमती सामानों को सुरक्षित रखें। न्यायालय संबंधित मामले अभी थोड़ा लम्बा चल सकते हैं।

कर्क राशि- काम बनते-बनते अटक सकते हैं। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए, इससे आपको लाभ होगा। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा को बदल सकती है, लेकिन आपको जिंदगी का कोई भी फैसला बड़ा ही सोच- समझकर लेना चाहिए। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है।

 सिंह राशि- किसी घरेलू काम के लिए आप पूरे परिवार के साथ मिलकर बातचीत कर सकते हैं। सब लोग आपकी बातों से सहमत भी रहेंगे। सामाजिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा। किसी नए व्यवसाय के बारे में योजना बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। संतान से सहयोग मिलसकता है। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है।

 कन्या राशि- स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं। कार्यस्थल पर अधीनस्थों से विरोध हो सकता है। व्यापारिक एव व्यावसायिक सन्दर्भ में विरोधी प्रतिष्ठा बिगाड़ने की चेष्टा कर सकते हैं, अत: सावधान रहें। आपको अपने भाई बहनों से सहायता मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। छोटी यात्राओं से अच्छा फल मिलेगा।

तुला  राशि- माता-पिता अपने बच्चों के साथ कहीं आस-पास पिकनिक स्पॉट पर जा सकते हैं। आप किसी समारोह में जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। ऑफिस का माहौल ठीक-ठाक रह सकता है। आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए। आपको आलस्य महसूस हो सकता है। आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए। कुछ मामलों में आप थोड़े भावुक हो सकते हैं।

 वृश्चिक राशि- जीवनसाथी के सहयोग से आपको जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता मिल सकता है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। महिलाओं को घूमने-फिरने का अवसर प्रदान होगा जिससे उनका मन प्रसन्नचित्त रहेगा। नए काम और नई बिजनेस डील सामने आ सकती है। परेशानियों से निपटने के लिए दिन अच्छा रहेगा। महिलाओं की सेहत के मामले में दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। भोजन समय पर कर लें।

धनु राशि- आपकी योजनाएं सफल होंगी। आपकी सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी। पारिवारिक मामलों में सावधानी से काम लें। संयमित दिनचर्या अपनाना ठीक रहेगा। प्रेम—प्रसंग के लिए समय अनुकूल है। आप में से कुछ अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं। व्यावसायिक सन्दर्भ में आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक सन्दर्भ में विवादास्पद घटनाक्रम सामने आ सकते हैं,

मकर राशि- किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। घर पर अचानक से कोई मित्र आ सकता है। आप उसके साथ घर पर लंच का आनन्द ले सकते हैं। ऑफिस में काम को जल्द से जल्द निपटाने की कोशिश कर सकते हैं। शादी-शुदा लोगों का जीवन खुशहाल रहेगा। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है।

 कुंभ राशि-  कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा। माता-पिता का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही शाम को माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। किसी अपने से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। इस राशि के छात्रों का गुरुवार को पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती है, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे।

 मीन राशि- पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। मांगलिक कार्य में हिस्सेदारी रहेगी। किसी प्रकार के झूठे आरोप परेशानी में डाल सकते है। अदालती कार्यों से संभलकर चलिएगा। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो बड़े भाई-बहनों की मदद से आपको नौकरी मिल सकती है। प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाएं खत्म होंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिले में नरवाई में आग लगाने पर धारा 163 के तहत प्रतिबंध     |     गढ़ी में सड़क सुविधाओं के विस्तार की मांग, एमपीआरडीसी को भेजा आवेदन     |     नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहीं यात्री बसें, प्रशासन मौन     |     हाईवे किनारे की 150 करोड़ रुपए की जमीन घोटाले मे एफआईआर दर्ज, सात अधिकारी व कर्मचारियों पर थाने में  दर्ज हुआ मामला     |     माधव टाइगर रिजर्व में है बलारी माता का मंदिर, यहां पर मां दिन में तीन रूप बदलती है     |     बालमपुर घाटी में फिर टला बड़ा हादसा, कंटेनर खाई में गिरने से बचा     |     खरमास शुरू, मांगलिक कार्यों पर विराम, 35 दिन बाद होगी फिर से शादियां     |     पर्वतारोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव 2 अप्रैल से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर  चढ़ाई करने  निकलेगी     |     सूखी  बाईपास पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज के कारण मंडीदीप की तरफ जाने वाले वाहनों पर लगी रोक, हाईवे 18 पर बढ़ा ट्रैफिक     |     चाय से शुरू हुए मामूली विवाद में देवर ने भाभी को डंडों से पीट – पीट कर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811