Let’s travel together.

सेवा भारती महावीर मंडल का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास से आंनद धाम मे मनाया

0 123

भोपाल। सेवा भारती महावीर मंडल भोपाल का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।अतिथियों द्वारा सर्व प्रथम दीप प्रज्ज्वलित करके पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुवात की गई।

 

बस्तियों में चलने वाले संस्कार केन्द्रों में पढ़ाने वाली शिक्षिकाओं निरीक्षिकाओं , वैभव श्री, निबेदिता भारती किशोर भारती, भजन मंडली की दीदियों की उपस्थिति में होली मिलन समारोह मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि श्री डा अजय शंकर मेहता मुख्य वक्ता श्री रामेंद्र सिंह जी राष्ट्रीय सदस्य सेवा भारती, अध्यक्षता श्री मति गायत्री अग्रवाल वरिष्ठ समाज सेवी, विशिष्ठ अतिथि श्री यदुवीर सिंह चौहान शासकीय ठेकेदार, महावीर मंडल के अध्यक्ष श्री त्रिलोकी अग्रवाल जी मंचासीन रहे। सभी अतिथियों को तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

सचिव सत्येंद्र साहू ने स्वागत भाषण को संबोधित करते हुए कहा कि महावीर मंडल में 80सेवा बस्तियां है जिनमे 35संस्कार केंद्र निवेदिता भारती किशोर भारती वैभव श्री भजन मंडली के द्वारा सेवा कार्य चल रहे है बाकि शेष बस्तियो में भी आप सभी के सहयोग से कार्य युक्त किया जाएगा। सभी मंचासिन अतिथियों का धन्यवाद किया एवम समस्त दीदियों, पधारे हुए सभी अतिथियों को होली मिलन की शुभकामनाए देते हुए वंदन अभिनंदन किया। केंद्रो के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

श्री मति गायत्री अग्रवाल ने एक केंद्र को गोद लेते हुए बीस हजार रूपए का चेक, एवम श्री त्रिलोकी अग्रवाल जी ने दो केंद्रो के चालीस हजार रूपए का चेक महावीर मंडल को प्रदान किया।समारोह में प्रांतीय सदस्य श्री हरभजन शिवहरे जी, महानगर से श्री मति आभा पांडे,धनीराम पवार,डा दिनेश शर्मा,डा रामावतार यादव,कामतानाथ जी, श्रीमति

मंजुलता पाठक, श्री मति ललिता दीदी, वर्षा मां,संयोजिका श्रीमति कल्पना विजयवर्गीय,सचिव सत्येंद्र साहू, सहसचिव प्रत्यूष त्रिपाठी, सदस्य प्रदीप चौबे, जितेंद्र साहू, रूपेश शर्मा, डा शैलेंद्र सिंह,एनएल साहू,पूर्ण कालिक शुभम् आजाद, अतर साहू, अतुल विश्वकर्मा,मुख्य निरीक्षिका श्रीमती गायत्री साहू, मनीषा पाटिल, प्रियंका दुबे, संध्या सोनी सहित सभी दीदियों ने फूलों की होली खेली।।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

42 वर्ष की गौरवशाली सेवा के बाद प्राचार्य देवी सिंह जाट को भावभीनी विदाई     |     भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले 44 सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन     |     होली पर्व पर महिला समूह की दीदीयां लगाएंगी मेला     |     दीवानगंज क्षेत्र के किसानों की वर्षों पुरानी नहर मांग फिर गूंजी, सीएम को सौंपा आवेदन     |      ग्रामीण अंचलों में होली की तैयारियां तेज, मलरिया बनना प्रारंभ     |     गीदगढ़–महुआखेड़ा गौशाला में मृत मिला तेंदुआ, पीएम के बाद अंतिम संस्कार, फिर बालमपुर के जंगल में दिखा बाघ     |     खानापूर्ति की भेट चढ़ा खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण,सूचना के अभाव में नहीं पहुंचे व्यापारी     |     लापरवाही ने ली नवजात की जान, 108 एंबुलेंस के इंतजार में अस्पताल में ही तोड़ा दम     |     बरेली पुलिस ने शादी समारोह में व्यस्त परिवार के सूने घर में चोरी करने वाले चोरों को किया गिरफ्तार     |     श्री शिव अखाड़ा एवं व्यायाम शाला ने जिला केसरी प्रतियोगिता में विजई पहलवानों का किया सम्मान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811