Let’s travel together.
nagar parisad bareli

व्यय प्रेक्षक सुश्री मीना ने दिगवाड और बोरास एसएसटी चेकपोस्ट का किया निरीक्षण

0 118

बरेली में आयोजित बैठक में निर्वाचन कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए

यशवंत सराठे बरेली रायसेन
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 140 उदयपुरा के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक आईएएस सुश्री मीना कुमारी मीना द्वारा विधानसभा क्षेत्र 140 उदयपुरा अंतर्गत बनाए गए SST चेकपोस्ट दिगवाड़ कुटनासिर चौराहा तहसील बाड़ी एवं बौरास उदयपुरा रोड तहसील उदयपुरा का निरीक्षण किया गया। उन्होंने पंजी का अवलोकन किया और एसएसटी दलों से वाहनों की जांच, अभी तक की गई कार्यवाही आदि के संबंध में जानकारी लेते हुए पूरी सजगता और मुस्तैदी से दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।


तत्पश्चात उन्होंने तहसील कार्यालय सभाकक्ष बरेली में समस्त FST, VVT, VST, व्यय लेखांकन दल एवं CVigil टीमों की मीटिंग ली। जिसमे सभी टीमो को लोकसभा निर्वाचन के सम्बंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। व्यय प्रेक्षक सुश्री मीना कुमारी मीना ने सभी टीमों द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना की। सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री संतोष मुदगल द्वारा PPT के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र की समस्त जानकारी का प्रजेंटेशन दिया गया। इस दौरान तहसीलदार श्री अम्बर पंथी, SDOP श्री सुरेश कुमार दामले एवं सभी नायब तहसीलदार एवं थाना प्रभारी बरेली उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811