विदिशा। में विश्व वन दिवस के उपलक्ष पर पर्यटक स्थल उदयगिरि विदिशा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि इसमें उपस्थित विदिशा जिले के वन मंडल अधिकारी श्री ओमकार मार्स कॉले जी ,विदिशा जिले के पुलिस अधीक्षक

,श्री दीपक शुक्ला , विदिशा जिले के जिला पंचायत सीईओ श्री योगेश भरसट , विदिशा उपवन मंडल अधिकारी श्री विजय मौर्य जी एवं फॉरेस्ट के डिप्टी रेंजर श्री सागर श्रीवास्तव जी एवं समस्त फॉरेस्ट डिपार्मेंट एवं गर्ल्स कॉलेज के स्टूडेंट एवं स्टाफ साथी ब्रह्माकुमारी सपना बहन जी विदिशा ने वृक्षारोपण किया। इसके पश्चात अतिथियों ने वृक्षारोपण के महत्व को स्पष्ट करते हुए प्राप्त ऑक्सीजन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए, लोगों को वृक्षारोपण हेतु प्रेरित किया।