Let’s travel together.

प्रदेश के आऊटसोर्सकर्मी संगठनों के आधा सैकडा पदाधिकारियों की पूर्व CM कमलनाथज के साथ बैठक संपन्न

0 141

हमारी सरकार ऑउटसोर्स, ठेका प्रथा से मुक्त प्रदेश बनाना चाहती थी-कमलनाथ

छिंदवाडा से तारकेश्वर शर्मा

समस्त विभाग के ऑउट सोर्स कर्मचारी संगठनों के आधा सैकडा प्थपमुख पदाधिकारियों के साथ पूर्व मुख्य मंत्री व नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ जी से आल डिपार्टमेंट ऑउट सोर्स ठेका कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की ओर से लगभग 50 मिनिट की बैठक सम्पन्न हुई। समस्त विभागों में ठेकेदारी प्रथा के कारण आज ऑउट सोर्स कर्मचारियों की दयनीय स्थिति से माननीय को अवगत कराया गया साथ ही पीएफ बीमा वेतन और अन्य मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

कमलनाथ जी की ओर से आश्वासन दिया गया की वे ऑउट सोर्स कर्मचारियों के मुद्दे से भलीभांति परिचित हैं और वे उनकी सरकार में मध्य प्रदेश से आईटी सेक्टर को छोड़ सभी विभागों के ऑउट सोर्स कर्मचारियों ठेकेदारी प्रथा से मुक्त कर एक पॉलिसी बनाकर कर्मचारियों का विभागीय संविलियन करना चाहते थे किंतु इस बीच उनकी सरकार गिरा दी गई। आगमी भविष्य में उनकी सरकार बनने पर वे मध्य प्रदेश से ठेका प्रथा से पूर्णतः समाप्त कर बिचौलियों की कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार से मुक्त कर कर्मचारियों को एक पॉलिसी के तहत विभाग से सीधे वेतन के भुगतान के साथ विभागीय संविलियन करेंगे। कामगार कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष वासुदेव शर्मा के नेतृत्व में मनोज भार्गव ,सह संयोजक राहुल मालवीय,समन्वयक दिनेश सिसोदिया, प्रकाश यादव, लता भारद्वाज, रीतेश देवनाथ, रशिम मालवीय, शरद पंत, के के नेमा, राकेश सांवले सहित आल डिपार्टमेंट ऑउट सोर्स कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के समस्त विभागों के प्रतिनिधि शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811