Let’s travel together.

पूर्णिया से पप्पू यादव का पत्ता कटा, लालू ने RJD का सिंबल बीमा भारती को दिया

0 103

जेडीयू से इस्तीफा देकर आरजेडी का दामन थाने वाली बीमा भारती को पार्टी ने पूर्णिया लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. बीमा भारती ने बताया कि उन्हें पार्टी की ओर से सिंबल दे दिया गया है. इसी के साथ बिहार की पूर्णिया सीट को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा संशय भी खत्म हो गया.

आरजेडी की ओर से बीमा भारती का पार्टी का सिंबल मिलने से पप्पू यादव का पत्ता कट गया है. पिछले कई दिनों ने इस सीट को लेकर आरजेडी और कांग्रेस आमने सामने थे. खुद पप्पू यादव ने ये ऐलान किया था कि वह चुनाव लड़ेंगे तो पूर्णिया से नहीं तो कहीं से चुनाव नहीं लड़ेंगे.माना जा रहा है कि लालू ने बीमा भारती को टिकट देकर पप्पू यादव का पूरा खेल खराब कर दिया है.

राहुल-प्रियंका के आश्वासन के बाद कांग्रेस से जुड़े थे पप्पू

पप्पू यादव ने पिछले दिनों कांग्रेस का दामन थाम लिया था, उन्होंने अपनी पार्टी का भी कांग्रेस में विलय कराया था. माना जा रहा है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से पूर्णिया सीट पर दावेदारी का आश्वासन मिलने के बाद ही पप्पू यादव ने यह कदम उठाया था. इसीलिए पिछले कई दिनों ने कांग्रेस और आरजेडी के बीच पूर्णिया सीट को लेकर बातचीत ठनी थी. अब लालू यादव ने बीमा भारती को आरजेडी का सिंबल देकर पप्पू यादव का खेल पूरी तरह खराब कर दिया है.

कीर्ति आजाद की तरह हुआ पप्पू यादव का हाल

बिहार में पप्पू यादव का हाल ठीक उसी तरह हुआ जैसा पिछले चुनाव में कीर्ति आजाद का हुआ था. कीर्ति आजाद ने कांग्रेस का दामन सिर्फ इस शर्त पर थामा था कि उन्हें दरभंगा से चुनाव लड़ने का मौका दिया जाएगा. हालांकि साल 2019 में उन्हें बिहार छोड़कर झारखंड से चुनाव लड़ना पड़ा था. अब ऐसे ही सवाल पप्पू यादव के लिए उठ रहे हैं. माना जा रहा है कि क्या पप्पू यादव भी पूर्णिया छोड़ देंगे या निर्दलीय रहते हुए चुनाव लड़ेंगे.

3 अप्रैल को नामांकन कर सकती हैं बीमा भारती

पूर्णिया सीट पर आरजेडी से दावेदारी करने वाली बीमा भारती 3 अप्रैल को नामांकन कर सकती हैं. उन्होंने खुद इस बात का ऐलान किया है. वर्तमान में बीमा भारती रुपौली से विधायक हैं, जो हाल ही में जेडीयू छोड़कर आरजेडी में शामिल हुई हैं. उनके आरजेडी का दामन थामने के बाद से ही पूर्णिया सीट पर पप्पू यादव की दावेदारी पर खतरा माना जाने लगा था.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |     अग्रसेन महाराज की जयंती पर अग्रवाल समाज ने निकाली शोभायात्रा, नगर में हुआ जगह-जगह स्वागत     |     ग्रामीण पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया बिरबिरा दोहरा हत्याकांड     |     वार्ड 5 के रहवासी कच्चे शौचालय की समस्या से परेशान, नगर पालिका से लगाई गुहार     |     सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811