Let’s travel together.

लोकसभा निर्वाचन 2024 एवं होली त्योहार के मद्देनजर रायसेन आबकारी सक्रिय,कई स्थानो पर जप्त की अवैध शराब

0 56

 

रायसेन। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, रायसेन श्री अरविन्द कुमार दुबे के निर्देश पर, सहायक आयुक्त आबकारी, श्रीमति वंदना पाण्डेय के मार्गदर्शन में लोक सभा निर्वाचन 2024 की आदर्श आचार संहिता जिले में प्राभावशील होने से एवं होली पर्व पर आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा संग्रहण, परिवहन चौर्यनयन एवं विक्रय के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के चलाया गया जिले मे गठित उडनदस्तो (फलाईंग स्कॉट टीम) द्वारा आदर्श आचार संहिता अवधि से दिनांक 24.03.2024 तक कुल 50 प्रकरणों में देशी / विदेशी / हाथ भट्टी मदिरा मात्रा 300 बल्क लीटर एवं लाहन मात्रा 5800 किलो ग्राम जप्त की गई है। जप्त मदिरा व लाहन का बाजार मूल्य 60,00000/- है।


श्रीमति वंदना पाण्डेय, सहायक आयक्त आबकारी रायसेन द्वारा बताया गया है होली पर्व शान्ति एवं सौहाद्र का वातावरण जिले मे रहे एवं अवैध मदिरा का संग्रहण, परिवहन चौर्यनयन एवं विक्रय न हो इसके चलते आबकारी विभाग निरंतर फील्ड मैं कार्यवाही कर रहा है लोकसभा निर्वाचन अवधि 2024मैं आदर्श आचार संहिता का कढ़ाई से पालन कराया जाएगा आगामी दिनों मैं भी विभाग द्वारा कार्यवाही जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811