Let’s travel together.

श्यामपुर पुलिस ने कई वर्षों से विभिन्न धाराओं के अपराधों फरार 03 स्थाई एवं 02 गिरफ्तारी वारंटियों को किया गया गिरफ्तार

0 64

नवदीप श्रीवास्तव श्यामपुर सीहोर

पुलिस अधीक्षक  सीहोर  मयंक अवस्थी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस)  सीहोर अनुभाग सीहोर सुश्री पूजा शर्मा के मार्गदर्शन मे थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा कई वर्षों से विभिन्न धाराओं के अपराधों मे फरार 03 स्थाई एवं 02 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है ।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाहीः– दिनांक 21-22.03.2024 की रात्री मे थाना प्रभारी निरीक्षक संध्या मिश्रा के निर्देशानुसार टीम बनाकर कोंबिंग गस्त की गई । दौराने कोंबिंग गस्त थान श्यामपुर क्षेत्र के आर.टी. 586/21 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट में फरार स्थायी वारंटी रवि वर्मा पिता इमरतलाल वर्मा उम्र 22 साल नि. खंडवा एवं एसपीएल न. 18/2022 धारा 135,138 विधुत अधिनियम में स्थायी वारंटी रामदयाल पिता भारतसिंह उम्र 32 साल नि. ग्राम गुलखेडी एवं एसपीएल न. 528/20 धारा 135 विधुत अधिनियम में स्थायी वारंटी मानसिंह पिता दयाराम उम्र 30 साल नि. ग्राम मुंजखेडा एवं आर.टी.न. 818/18 धारा 138 एन.आई. एक्ट में गिरफ्तारी वारंटी ओमप्रकाश पिता बल्देव सिंह दांगी उम्र 44 साल नि. ग्राम नोनीखेडी काजी तथा आर.टी. 318/21 धारा 457,380 भादवि में गिरफ्तारी वारंटी आत्माराम पिता नारायण सिंह नि. मगरखेडा को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय सीहोर पेश किए जाते है ।

फरार वारंटियों के नामः– 01- रवि वर्मा पिता इमरतलाल वर्मा उम्र 22 साल नि. खंडवा
02- रामदयाल पिता भारतसिंह उम्र 32 साल नि. ग्राम गुलखेडी
03- मानसिंह पिता दयाराम उम्र 30 साल नि. ग्राम मुंजखेडा
04- ओमप्रकाश पिता बल्देव सिंह दांगी उम्र 44 साल नि. ग्राम नोनीखेडी
05- आत्माराम पिता नारायण सिंह नि. मगरखेडा

सराहनीय भूमिकाः- सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी श्यामपुर निरीक्षक संध्या मिश्रा, उनि सुनिल कुमार द्विवेदी , आर. 753 पवन राजपूत, आर. 463 अमित नागर, आर. 771 महेश मीणा, आर. 707 भगवान सिंह यादव एवं आर.866 लोकेन्द्र दांगी की सराहनीय भूमिका रही है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811