Let’s travel together.

भाजपा नेता के निजी 100 केवीए बिजली ट्रांसफार्मर से अज्ञात चोरों ने किया 150 लीटर ऑयल चोरी

0 374

-सलामतपुर थाना क्षेत्र के पुरा गांव का मामला

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
क्षेत्र में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वह बिजली ट्रांसफार्मरों से भी ऑयल की चोरी करने लगें हैं। ऐसा ही एक मामला सलामतपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरा में सामने आया है। जहां खोहा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच व भाजपा नेता कालूराम मीणा के खेत पर देर रात बिजली ट्रांसफार्मर को उतारकर उसमें भरा हुआ 150 लीटर ऑयल जिसकी कीमत लगभग पंद्रह हजार रुपए है। निकालकर चोरी कर लिया। रायसेन जिले भर में कृषि पंपों को बिजली सप्लाई देने वाले बिजली ट्रांसफार्मर से ऑयल चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन बिजली ट्रांसफार्मर से चोरों द्वारा चोरी कर हजारों रुपए का चूना लगाया जा रहा है।

इसी क्रम में सलामतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुरा में भाजपा नेता व पूर्व सरपंच कालूराम मीणा खेत पर रखें 100 केवीए के निजी ट्रांसफार्मर से अज्ञात चोरों द्वारा रात के समय आयल निकालकर फरार हो गए हैं। कालूराम मीणा ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना फोन पर सलामतपुर पुलिस को मौखिक दी है। बता दें कि यह शातिर चोर इतनी होशियारी से अपना काम दिखाते हैं किसी को पता भी नहीं चल पाता है। इनको पता होता है बिजली का पावर कट कब होता है। और कब बिजली चालू होती है। उसी समय चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। बता दें कि सलामतपुर, सांची क्षेत्र में अब तक कई बिजली ट्रांसफार्मरों के अज्ञात चोरों द्वारा आईल चोरी कर लिया गया है। जिससे विद्युत कंपनी सहित उपभोक्ताओं को हजारों रुपए का चूना लगा है। गौरतलब है कि इसी तरह का एक मामला 12 मार्च को हुआ था जहां छोला गांव के किसान गजराज सिंह के खेत पर देर रात बिजली ट्रांसफार्मर को उतारकर उसमें भरा हुआ 150 लीटर ऑयल जिसकी कीमत लगभग पंद्रह हजार रुपए है निकालकर चोरी कर ले गए थे। दोनों ही घटनाओं को एक ही तरह से अंजाम दिया गया है। वारदात को चोरों ने जिस तरह से अंजाम दिया है। उससे प्रतीत होता है कि चोर प्रोफेशनल हैं। क्योंकि अज्ञात चोर इतने शातिर हैं कि उन्हें यह भी पता है कि खेती के लिएं किसानों को दस घंटे बिजली सप्लाई दी जाती है। उनको यह भी पता है कि बिजली कितने समय से कितने समय तक रहती है। और कब नही रहती है। इसी बात का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को आसानी के साथ अंजाम दे दिया। अब देखना यह है कि सलामतपुर पुलिस कब तक चोरों को पकड़ पाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |     सृजन कार्यक्रम का समापन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811