Let’s travel together.

Ratan Tata का इस स्टेट से है खास रिश्ता, कभी बनाया था कैंसर अस्पताल, अब लगा रहे सेमीकंडक्टर फैक्ट्री

0 75

रतन टाटा से बेहतर भारत को शायद ही कोई समझता होगा. तभी तो किस राज्य में कहां और कैसे निवेश करना है, उन्हें बखूबी पता है. भारत के पूर्वोत्तर इलाके का ये राज्य कभी कैंसर के इलाज के लिए तड़पता था, फिर टाटा ग्रुप ने यहां इंवेस्ट किया. इसी के साथ टाटा ग्रुप का इस स्टेट से एक खास कनेक्शन बन गया, जिसके चलते रतन टाटा की कंपनी यहां एक सेमीकंडक्टर चिप प्लांट लगाने जा रही है.

भारत सरकार ने हाल में सेमीकंडक्टर फैक्ट्री के 3 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है. इनमें टाटा ग्रुप के 2 प्रोजेक्ट्स शामिल हैं. टाटा ग्रुप एक प्रोजेक्ट गुजरात के साणंद में डेवलप कर रहा है, जहां उसकी ही कंपनी टाटा मोटर्स की फैक्ट्री पहले से मौजूद है. जबकि दूसरा प्रोजेक्ट असम में लग रहा है, जिसके साथ रतन टाटा का खास रिश्ता है. गुरुवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने रतन टाटा से मुलाकात भी की.

रतन टाटा ने कही दिल की बात

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा से मुलाकात के बाद उद्योगपति रतन टाटा ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”असम में जो निवेश किया था, उसने राज्य को कैंसर के जटिल इलाज में पारंगत बना दिया. अब असम राज्य सरकार टाटा ग्रुप के साथ मिलकर सेमीकंडक्टर्स की दुनिया की बड़ी खिलाड़ी बनने जा रही है. इससे असम को एक वैश्वित पहचान मिलेगी. हम असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का उनके सहयोग के लिए तहे दिल से शुक्रिया करते हैं. उनके विजन की बदौलत ही ये सब पूरा हो पाया है.”

बताते चलें कि टाटा ग्रुप कैंसर के सस्ते इलाज के लिए काम करता है. टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल ने देश में अब तक लाखों लोगों का कैंसर ठीक किया है, इसी की एक ब्रांच असम के गुवाहाटी में हैं. अब टाटा ग्रुप अपनी एक सेमीकंडक्टर फैक्ट्री भी असम में लगा रहा है.

टाटा का सेमीकंडक्टर फैक्टरी प्लान

केंद्र सरकार ने हाल में सेमीकंडक्टर के 3 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है. इसमें टाटा का एक प्रोजेक्ट असम के मोरीगांव में है. ये प्रोजेक्ट टाटा सेमीकंडक्टर एसेंबली एंड टेस्ट प्राइवेट लिमिटेड लगा रही है. जबकि दूसरा प्लांट टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट ताइवान की पावरचिप सेमीकंडक्टर मैन्यूफैक्चरिंग कॉर्प के साथ मिलकर गुजरात में लग रहा है.

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड गुजरात के धोलेरा प्लांट पर करीब 91,000 करोड़ रुपए और टाटा सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट प्राइवेट लिमिटेड असम में 27,000 करोड़ रुपए निवेश करने की उम्मीद है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

‘चक्रव्यूह’ ने रचा महाभारत का जीवंत संसार, अभिनय और शिल्प से सजी प्रभावी प्रस्तुति     |     लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित     |     निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 36 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन     |     रायसेन किसान महाकुम्भ की तैयारी,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811