Let’s travel together.

इस बार खास होगा शनि प्रदोष व्रत बन रहे हैं कई शुभ योग जानेंं तिथि और पूजा विधि

111

हिंदू मान्यता के अनुसार यदि कोई शिवभक्त प्रत्येक कृष्णपक्ष और शुक्लपक्ष की त्रयोदशी तिथि यानि प्रदोष व्रत को विधि-विधान से पूजन करता है तो उसके जीवन में आ रही सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं।आषाढ़ 2023 का शनि प्रदोष व्रत आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि यानी 1 जुलाई को रखा जाएगा। शास्त्रों में कहा गया है शनिवार को जब त्रयोदशी तिथि होती है तो उसे शनि प्रदोष व्रत कहते हैं। इस व्रत को रखने और इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से मनुष्य को उसका खोया हुआ मान-सम्मान, धन वैभव और पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। शनि प्रदोष व्रत के रखने से व्यक्ति को संतान की प्राप्ति होती है. जो लोग संतानहीन हैं, उनको संतान सुख के लिए शनि प्रदोष व्रत जरूर करना चाहिए।

शनि प्रदोष व्रत: तिथि एवं मुहूर्त

त्रयोदशी तिथि की शुरूआत: 1 जुलाई, शनिवार, सुबह 01:16 बजे

त्रयोदशी तिथि की समाप्ति: 1 जुलाई, रात्रि 11:07 बजे

शनि प्रदोष पूजा मुहूर्त: शाम 07:23 बजे से रात 09:24 बजे तक

शुभ योग

रवि योग: 1 जुलाई, दोपहर 03:04 बजे से अगले दिन प्रात: 05:27 बजे तक

शुभ योग: 1 जुलाई, प्रात:काल से लेकर रात 10:44 बजे तक

शुक्ल योग: 1जुलाई, रात 10:44 बजे से अगले दिन सुबह तक

शिववास: 1 जुलाई, प्रात:काल से लेकर रात 11:07 बजे तक

कैसे करें पूजन?

शनि प्रदोष व्रत वाले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान-ध्यान करें और किसी शिवालय में या घर पर भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करें। शाम के समय प्रदोष प्रदोष व्रत की कथा पढ़ें और महादेव की आरती करें। अगर आपकी कुंडली में शनि दोष है तो इस दिन शिवलिंग पर जल और शमीपत्र चढ़ाने के बाद कम से कम एक माला महामृत्युंजय मंत्र का जप जरूर करें। भगवान शिव की पूजा से जुड़े इस उपाय को करने से शनि संबंधी कष्ट दूर होते हैं और साधक को सुख, सौभाग्य, संपत्ति की प्राप्ति होती है। शनि प्रदोष व्रत को करने से संतान से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं और उससे सुख प्राप्त होता है। इस दिन पीपल में जल देना और शनि चालीसा का पाठ करना भी इस दिन शुभ रहता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811