Let’s travel together.

पीसीसी महामंत्री की कार रोककर हमला,अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज

0 611

सुरेन्द्र जैन धरसीवां

देर रात सिलयारी के समीप पीसीसी महामंत्री भावेश बघेल की कार रोककर हमला करने का मामला सामने आया है हालांकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुच गई थी जिससे कोई बड़ी अनहोनी घटना नहीं हो पाई।
प्राप्त जानकारी के रविवार व सोमाबार की दरम्यानी रात तीन बजे के आसपास जब पीसीसी महामंत्री भावेश बघेल अपने साथी गौरव शुक्ला के साथ अपनी कार क्रमांक सीजी 04 एमवाय 7100 से मेहरसखा से रायपुर की तरफ जा रहे थे तभी रेलवे क्रासिंग से करीब आधा किलो मीटर की दूरी पर दो वाइक सवारों ने उन्हें रोका और हमला कर दिया जिससे कार का कांच भी टूट गया घटना की सूचना जैंसे ही सिलयारी पुलिस चौकी को मिली तो सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अरविंद साहू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुच गए जिससे कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई।

ये कहा भावेश बघेल ने

पीसीसी महामंत्री भावेश बघेल ने पुलिस को बताया कि हमलावर धमकी देते हुए कह रहे थे कि बहुत बड़ा नेता बनता है।

इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला

सिलयारी पुलिस ने पीसीसी महामंत्री की रिपोर्ट पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ भादवि की धारा341,147,148,294,323,506,427 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी है।

प्रस्तावित प्लांट का किया है विरोध

तिल्दा ब्लॉक के मढ़ी में प्रस्तावित प्लांट का 2 अप्रैल से विरोध किया जा रहा पीसीसी महामंत्री ग्रामीणो द्वारा किये जा रहे विरोध के समर्थन में ग्रामीणो का साथ दे रहे हैं उन्होंने आरोप लगाया है कि कहीं कोई साजिस तो नहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811