मेष राशि- परिवार के सदस्यों के साथ किसी विवाह, जन्मदिन, नामकरण आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। आप लोगों से बहुत ही तोलमोल कर बोलें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। घर परिवार में किसी वाद विवाद की स्थिति के उत्पन्न होने पर आप दोनों पक्षों के सुनकर ही कोई निर्णय ले, तभी आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी बात को लेकर अपमान का सामना करना पड़ सकता है।
वृष राशि-कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिल सकता है, जिससे आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन होने से छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। आप अपने माता पिता को लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपको कुछ अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकते हैं।
मिथुन राशि- कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए अपने माता-पिता से बातचीत अवश्य करें। अपनी वाणी व व्यवहार से आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपको यदि किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करने के लिए सोच रहे थे, तो उसमें आप अपने माता-पिता से सलाह मशवरा अवश्य करें। आपका किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है।
कर्क राशि- किसी वाद विवाद की स्थिति के कारण उलझन में फंस सकते हैं। व्यवसाय में आप कोई भी जोखिम उठाने से बचें, नहीं तो समस्या सकती है। यदि आप किसी वाहन को लेकर यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। आपको इधर-उधर की बातों को छोड़कर अपने कामों पर फोकस करना होगा, तभी उन्हें पूरा कर पाओगे।
सिंह राशि- अपने पार्टनर से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपका कोई बनता हुआ काम भी करवा सकता है। आप आज के दिन किसी व्यक्ति के खाने में आकर कोई निर्णय लेंगे तो उसे आज आपको समस्या हो सकती है। परिवार में लोग आज आपकी बातों का मन रखेंगे। लेनदेन से संबंधित मामलों में आज आपको नियंत्रण बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। घूमने फिरने के दौरान आपको आज कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
कन्या राशि- अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखें, तभी आप लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे। आपका मन किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रहेगा, लेकिन आपके मित्रों की मदद से समस्या दूर हो सकती है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी। व्यवसायिक क्षेत्र में आज आप अपनी किसी बड़ी डील को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। जो लोग राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है।
तुला राशि- मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा, लेकिन आप किसी से कुछ नहीं कहेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। कुछ दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। बिज़नेस में यदि किसी योजना को बनाने के लिए सोच रहे थे, तो उसमें आप पार्टनर की पूरी जानकारी अवश्य करें। आपको परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। यदि आप किसी से कोई धन संबंधित मदद लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी।
वृश्चिक राशि- आप कुछ व्यर्थ की भाग दौड़ में लगे रहेंगे, जो समस्या लेकर आ सकती है। अपने किसी काम के बिगड़ने से परेशान रहेंगे, लेकिन भाई व बहनों से यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह दूर होगी। संतान की तरक्की देखकर आपको खुशी होगी। आप कुछ नए मित्र भी बनाने में कामयाब रहेंगे। आपको आज किसी यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं।
धनु राशि- प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होने से आपको प्रसन्नता होगी। आपके किसी बड़े होते काम में आज किसी मित्र की ओर से अड़चन पैदा हो सकती है, जिससे आपका कोई नुकसान भी हो सकता है। आपको किसी से धन संबंधित लेन देन के लिए बहुत ही सोच विचार करना होगा। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह दूर होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलेगी।
मकर राशि- आप अपनी धन संबंधित समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह भी दूर होगी। व्यवसाय में आपको अच्छा लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। बिज़नेस की किसी योजना की आप शुरुआत कर सकते हैं। कोई नया वाहन, मकान, दुकान आदि की खरीदारी के लिए भी आप परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर कुछ विचार करेंगे। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आपको पूरी अवश्य करना होगा।
कुंभ राशि- व्यवसाय में आपकी कोई बड़ी डील लंबे समय से लटक रही थी, तो वह पूरी हो सकती है। जीवनसाथी को आज नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है, जो आपके खुशी का कारण बनेगा। आपका नौकरी के साथ साथ किसी छोटे-मोटे पार्ट टाईम कार्य को करने का सपना भी पूरा होगा। आप यदि किसी प्रॉपर्टी में निवेश करेंगे, तो वह भविष्य में आपके लिए अच्छा लाभ अवश्य लेकर आएगी। आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं।
मीन राशि- परिवार में सदस्यों में किसी बात को लेकर बेवजह आपसी तनाव रहेगा। परिवार के सदस्यों में आपसी मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है। आप अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें और किसी बात के लिए जिद व जल्दबाजी न दिखाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप किसी बड़े काम को हाथ से निकल जाने से परेशान रहेंगे।