Let’s travel together.

PM मोदी बोले- श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना से मन को हमेशा अद्भुत संतोष मिलता है

0 79

वाराणसी: अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर यहां आये प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने रविवार को कहा कि वाराणसी के भव्य-दिव्य श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना से मन को हमेशा अद्भुत संतोष मिलता है। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर अपनी एक पोस्ट में कहा कि ”वाराणसी के भव्य-दिव्य श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना से मन को हमेशा अद्भुत संतोष मिलता है। बाबा विश्वनाथ से आज यहां देशभर के अपने परिवारजनों के सुख-सौभाग्य और आरोग्य की कामना की। हर हर महादेव!”

मोदी ने इसी पोस्ट में एक वीडियो भी साझा किया जिसमें वह शनिवार को वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि विधान से रुद्राभिषेक करते नजर आ रहे हैं। वाराणसी संसदीय क्षेत्र से तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) का उम्मीदवार बनाये जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पहली बार शनिवार की शाम काशी पहुंचे और अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक रोड शो किया। उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर लोक कल्याण की कामना की। यहां बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर पहुंचने पर शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ समेत भाजपा के कई प्रमुख नेताओं ने उनका स्वागत किया।

मोदी बाबतपुर हवाई अड्डे से सड़क मार्ग से करीब 28 किलोमीटर का रोड शो करते हुए सीधे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और दर्शन पूजन किया। प्रधानमंत्री जब करीब 28 किलोमीटर लंबे रोड शो के लिए हवाई अड्डे से बाहर निकले, तो भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ काशी की जनता सड़कों पर दोनों ओर कतार में खड़ी थी। मोदी रविवार को आजमगढ़ जिले के मंदूरी जाएंगे जहां वह विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे तथा एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जेल में 102 बंदियों की कलाई पर बंधा रक्षा सूत्र, बुराइयां छोड़ नई जिंदगी का लिया संकल्प     |     विदिशा की विरासत ग्रुप द्वारा, पद्मश्री डॉ. नारायण व्यास का भव्य नागरिक अभिनंदन     |     टू नो टीबी की जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र में माय‌ भारत वालंटियर्स को दिया प्रशिक्षण     |     धर्म आराधना का उद्देश्य: भोग नहीं, कर्मों से मुक्ति     |     बिलांगिंग’: सियासी कड़वाहट में क्यों बदल रहा ‘प्यार का एक सफर’-अजय बोकिल       |     किन्नर समाज कजलियां चल समारोह निकला,विभिन्न शहरों से आये किन्नर भी हुए शामिल     |     शहडोल की बेटी का वैश्विक सम्मान,शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह 4 सितंबर से उज़्बेकिस्तान की चार दिवसीय यात्रा पर     |     मृत्युभोज और तेरहवीं की कुप्रथा के खिलाफ यादव समाज की पहल, श्रद्धांजलि सभा में लिया सामाजिक बदलाव का संकल्प     |     बेगमगंज सागर रोड़ पर गड्ढे में गिरी बाइक , सवार गंभीर घायल     |     पद्मश्री डॉ. नारायण व्यास का भव्य नागरिक अभिनंदन: इतिहास एवं पुरातत्व में योगदान को सराहा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811