Let’s travel together.

ओम प्रकाश राजभर के बेटे इस सीट से लड़ेंगे चुनाव, सुभासपा ने किया ऐलान

0 52

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है. सुभासपा प्रमुख एवं कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बड़े बेटे अरविंद राजभर घोसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. बता दें कि उत्तर प्रदेश में सुभासपा बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. एनडीए ने सुभासपा को लोकसभा का एक टिकट दिया है. उसी एक सीट पर सुभासपा ने गुरुवार को अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया है.

सुभासपा के प्रवक्ता एवं ओपी राजभर के बेटे अरुण राजभर ने ट्वीट कर कहा कि एक सीट पर एनडीए के साथ सीटों का समझौता हुआ है. इसी के मद्देनजर घोसी लोकसभा सीट से अरविंद राजभर प्रतिद्वंद्विता करेंगे. बता दें कि घोसी लोकसभा सीट मुख्तार अंसारी का गढ़ माना जाता है.

अरविंद राजभर घोसी से लड़ेंगे चुनाव

वहीं अरुण राजभर ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि एनडीए गठबंधन अबकी बार 400 पार करेगी और फिर एक बार मोदी सरकार बनेगी. उन्होंने डॉ अरविंद राजभर को घोसी से लोकसभा चुनाव उम्मीदवार बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है.

2022 में वाराणसी से चुनाव लड़े थे अरुण राजभर, हुए थे पराजित

बता दें कि साल 2022 के विधानसभा चुनाव में भी अरुण राजभर ने वाराणसी की शिवपुर सीट चुनाव लड़ा था, लेकिन वह बीजेपी के उम्मीदवार अनिल राजभर से पराजित हुए थे.

हालांकि अब सुभासपा और बीजेपी में समझौता हो गया है और बीजेपी ने सुभासपा को एक सीट दी है. ऐसे में यह अहम होगा कि घोसी लोकसभा सीट पर क्या अरुण राजभर को विजय मिलती है या नहीं.

वर्तमान में घोसी लोकसभा सीट पर बसपा के सांसद हैं. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा उम्मीदवार अतुल राय ने घोसी सीट पर जीत हासिल की थी. पिछले चुनाव में इस सीट पर मोदी लहर के बावजूद बीजेपी जीत दर्ज नहीं कर पाई थी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तीन दिव्यांगों को मिलीं जापानी तकनीकी से बनीं मोटराइज्ड स्कूटी     |     सलामतपुर पेट्रोल पंप लूट कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार     |     क्या राज्यसभा जाना सियासी मोक्ष से पहले ‘गंगा स्नान’ की तरह है? अजय बोकिल     |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा, यात्री बाहर खड़े होकर बस का इंतजार करने को मजबूर     |     सर्वर डाउन होने से सैकड़ों किसान परेशान,नहीं हो पा रहा पंजीयन     |     तीज पर आयोजित हुआ राई नृत्य, ठाकुर बाबा के स्थान पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़     |     गुजरात के योग विवि में साँची विश्वविद्यालय के छात्रों का कीर्तिमान     |     राजस्व वसूली अभियान के साथ शुद्ध पेयजल के लिए जांच की     |     कायस्थ महासभा द्वारा भाईदोज़ पर चित्रगुप्त मंदिर में होली मिलन समारोह     |     पुष्पा 2 फिल्म के पुष्पा भाऊ के स्वरूप में किया नृत्य सोशल मीडिया पर हुए जमकर वायरल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811