मेष राशि- परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा हो सकती है। नयी तकनीक को अपनाने से आपके व्यापार में वृद्धि हो सकती है। साथ ही उत्पादन कार्य भी बढ़ सकता है। अपने पार्टनर के साथ आप डिनर करने का प्रोग्राम बना सकते हैं। जो लोग संगीत या गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी बड़ी जगह पर परफॉर्म करने का मौका मिल सकता है।
वृष राशि-बिजनेस के सिलसिले मे नये लोगो से मिलेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके सीनियर नेता आपके कार्यो की तारीफ कर सकते हैं। आज आपके बच्चे आपको कोई गुड न्युज दे सकते है जिससे आप खुद को गर्व महसूस करेंगे।
मिथुन राशि-घर के बड़ों की सलाह लेना ही बेहतर होगा। पढ़ाई के प्रति आपकी एकाग्रता में कुछ कमी आ सकती है। आपको अपना ध्यान भटकने से बचाना चाहिए। आपकी जिंदगी में कुछ बदलाव आ सकते हैं। आपको बिजनेस में विरोधियों से बचकर रहना चाहिए। खुद को फिट रखने के लिए आपको योग जरूर करना चाहिए।
कर्क राशि- करियर के मामले में कुछ चीज़ें बेहतर होने के आसार हैं। बिजनेस में किसी नए ग्रुप से जुड़ने के बारे में विचार कर सकते हैं। हालांकि कोई भी डील करते समय आपको सोच-समझकर ही आगे बढ़ना चाहिए। सेहत के प्रति आपको अपना ख्याल रखना चाहिए। बाहर का फ़ास्ट फ़ूड खाने से आपको बचना चाहिए। व्यापारी वर्ग के लोग किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं।
सिंह राशि-कोई रिसर्च वर्क पूरा हो सकता है। माता-पिता के साथ बेहतर संबंध स्थापित होंगे। जॉब के मामले में कोई बड़ा ऑफर मिलने से आपको धन लाभ हो सकता है। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं।
कन्या राशि- सरकारी कामों में किसी बड़े व्यक्ति की मदद मिलेगी। आप परिवार वालों के साथ शॉपिंग करने जायेंगे। परिवार में सबकी इच्छा पूरी करने में आप सफल रहेंगे। दोस्त आपसे किसी मामले में सलाह कर सकते हैं। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल मिल सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। थोड़ी मेहनत से आपको किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। बच्चों के प्रति आपका स्वभाव नरम बना रहेगा।
तुला राशि- अजनबी लोगों पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाये रखने की जरुरत है। मित्रों से मिलने आप उनके घर जा सकते हैं। आपकी दोस्ती और भी अधिक मजबूत होगी। हालांकि जीवनसाथी के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है, उन्हें खुश करने के लिये कोई उपहार देना उचित रहेगा। आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा बन सकते हैं।
वृश्चिक राशि- परिवार के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठा सकते हैं। कार्यक्षेत्र को लेकर आप लंबी यात्रा कर सकते हैं। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। करियर में आपकी तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। कुछ खास जगहों पर आपकी प्रशंसा हो सकती है। आप कोई छोटा उद्योग शुरु करने के बारे में विचार कर सकते हैं। बिजनेस के लिहाज से की गई यात्राएं आपके लिये लाभकारी हो सकती हैं।
धनु राशि-काम के सिलसिले में की गई यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। समाज में आपका सम्मान और रुतबा बढ़ेगा। किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा। पड़ोस के कुछ खास लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। अपने लक्ष्य को पूरा करने में आपको किसी की मदद मिल सकती है। जो लोग मार्केटिंग की फील्ड से जुडे हैं, उन्हें आज अच्छे क्लांइट मिलने की संभावना है।
मकर राशि- ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसे पूरा करने में आप सफल भी होंगे। शाम को परिवार वालों के साथ मौज-मस्ती में समय बिता सकता हैं।पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। आप माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के नये अवसर मिल सकते हैं। काम-काजी महिलाओं का ऑफिस में दिन अच्छा रहेगा।
कुंभ राशि-कार्यक्षेत्र में आपको कुछ लोगों से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपको अचानक धन-लाभ हो सकता है। कुछ दिनों से रुका हुआ काम आज पूरा हो जायेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी बेहतर रहेगा। किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आपको अचानक से कुछ ऐसा हासिल हो सकता है, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े हैं, बिजनेस में आज तेजी से वृद्धि होगी।
मीन राशि- जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, जिससे आपका मन खुश हो जायेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी हो सकती है। चींटियों को आटा डालें, आपके साथ सब अच्छा होगा।