Let’s travel together.

बिना रुके 70 घंटे तक चलेंगे ये धांसू ईयरबड्स, दाम 1100 से भी कम

0 66

अगर आप अपने लिए क्लासी लुक और एलईडी लाइट केस के साथ आने वाले ईयरबड्स खरीदना चाहते हैं तो ये ईयरबड्स आपके लिए हैं. BOULT ने अपने एस्ट्रा नियो ईयरबड्स को मार्केट में लॉन्च कर दिया है. ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरबड्स गेमर्स के लिए बेस्ट साबित होंगे. इन बड्स को गेमर्स के हिसाब से डिजाइन किया गया है. इनमें आपको वो सब फीचर्स मिल रहे हैं जिसकी गेमिंग के दौरान गेमर्स को जरूरत पड़ती है.

ये ईयरबड्स गेमिंग की दुनिया में बेहतरीन साबित होते हैं. दरअसल ये लो लेटेंसी मोड के साथ आते हैं इससे गेमर्स को गेम की ऑडियो के साथ सिंक करने में मदद मिलती है.

BOULT ईयरबड्स में मिलते हैं खास फीचर्स

ये ईयरबड्स 70 घंटे तक बिना रुके आपका साथ निभाते हैं. BOULT Astra Neo Earbuds के फीचर्स की बात करें तो इन ईयरबड्स में आपको जेन क्वाड माइक एनवायर्नमेंटल नॉइज कैंसिलेशन टेक्नोलॉजी मिलती है, ये बैकग्राउंड नॉइज को फिल्टर कर देती है और आपको क्रिस्टल क्लियर वॉइस कॉलिंग का एक्सपीरियंस देते हैं.

गेमिंग ही नहीं इन ईयरबड्स को आप डेली गाने सुनने और कॉलिंग के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके केस एलईडी जैसे फीचर्स मिलते हैं.

ईयरबड्स में आपको डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी मिलती है. यानी आप एक टैप में डिवाइस के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं. ये 10 मिनट की चार्जिंग में 100 मिनट का प्लेटाइम ऑफर करता है. गेमिंग के लिए 40ms लेटेंसी मोड के साथ आता है.

कीमत और उपलब्धता

अगर आप BOULT के लेटेस्ट ईयरबड्स को खरीदना चाहते हैं तो कंपनी फिलहाल एस्ट्रा नियो को मात्र 1,099 रुपये में बेच रही है, ये आपको BOULT की ऑफिशियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर मिल रहे हैं. बता दें कि ये ऑफर आपको लिमिटेड टाइम के लिए दिया जा रहा है. इसके बाद अगर आप इन्हें खरीदना चाहेंगे तो ये आपको 3,499 रुपये में मिलेंगे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |     केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रायसेन में कृषि मेला तैयारियों का निरीक्षण कर भूमिपूजन करेंगे     |     शिवोम दुर्गा शक्तिपीठ मंदिर में हुआ महा आरती का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किए 251 ज्योति कलश के दर्शन     |     खेत की माटी में जो अपना खून-पसीना मिलाता है, असली सोना वही उगाता है- अनुज शर्मा     |     धरसीवां को मिली सौगात: तीन ग्रामों में ‘मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ’ की स्वीकृति     |     जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया कूंरा नगर पंचायत का घेराव     |     सरपंच संगठन ने प्रमुख सचिव से की मुलाक़ात, पंचायतों की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811