आशीष पाण्डेय सिलवानी जिला रायसेन
सिलवानी अंचल के ग्राम हमीरपुर में संजय रघुवंशी के निवास पर अनंत विभूषित श्री रविशंकर महाराज रावतपुरा सरकार का आगवन हुआ। जहां रावतपुरा सरकार ने विंध्यांचल राईस मिल पर मां राजराजेश्वरी लक्ष्यार्चन एक लाख अर्चन किया गया, जहां रावतपुरा सरकार ने राजराजेश्वरी लक्ष्यार्चन का महत्व समझते हुए कहा की लक्ष्यार्चन का बड़ा ही मानव जीवन में महत्व है इस को बड़े भाव से अच्छे विचार से अनुशासन पूर्वक करें इस विधान को समझे एक एक नाम की महिमा को समझे इस अर्चन करने से आप की बुद्धि चेतना में परिवर्तन करती है। जो व्यक्ति शक्ति सदभाव से जो सोचता है। उसकी मनोकामना पूर्ण होती है।लक्ष्य शक्ति ऊर्जा प्रवाहित करती है समृद्धि स्वास्थ, अच्छा रहता है दरिद्रता भाग जाती है जो राजजेश्वरी जी का अनुष्ठान करता है भक्ति पूर्वक करता है ये विधा की देवी स्वयं मां लक्ष्मी है बस नाम अलग अलग है शक्ति एक है।श्री रावतपुरा सरकार ने लाखों संस्कृत के वेद मंत्र बोलकर अपने भक्तो को यज्ञ हवन आहुति छुड़वाई,सैकड़ों की संख्या में भक्तिओ ने जोड़े सहित आहुति छोड़ी। विधि विधान से मां राजराजेश्वरी लक्ष्यार्चन अर्चन अनुष्ठान पूर्ण किया गया वही श्री रावत पुरा सरकार ने अल्प समय में भक्तो को उपदेश दिया की। व्यक्ति के जीवन में स्वभाव का बड़ा महत्व है अपने स्वभाव को सरल बनाएं।।