Let’s travel together.

शादी की मिठाई खाते ही बिगड़ी कइयों की तबीयत, फूड इंस्पेक्टर ने लिए सैंपल, दुकानदार पर होगी कार्रवाई

0 329

रतलाम: रतलाम के पिपलौदा से कुछ दूरी पर गांव धामेडी में शादी समारोह में दूषित मावे की मिठाई खाने से कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ गई। ऐसे में उनका इलाज करवाया गया। बताया जा रहा है कि धामेड़ी में मुकेश पाटीदार के यहां शादी हो रही थी वही ग्राम के जतिन पाटीदार की ओर से सुबह नाश्ता दिया जा रहा था।

नाश्ते में मावे का कलाकंद बनवाया गया था जब कलाकंद बनकर तैयार हो गया तो उसमें अजीब सी गंध आ रही थी। गांव के ही आयुष बैरागी, किशन बैरागी, पंकज पटेल, अभिषेक पटेल द्वारा कलाकंद खाया गया तो मिठाई खाते ही उनके पेट में दर्द शुरू हो गया व दस्त शुरू हो गए। उनको तुरंत इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाया गया।

सूचना पर जिले के फूड इंस्पेक्टर कमलेश जमरा मौके पर पहुंचे और जांच शुरु की। जमरा ने बताया कि ग्रामीण जतिन पाटीदार की शिकायत पर दूषित मावे की बनी मिठाई से कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ी तो वहां निरीक्षण किया गया और सैंपल लेकर पंचनामा बनाया गया। इसके साथ ही पिपलौदा स्थित अमित दूध डेयरी का भी निरीक्षण कर सैंपल लेकर पंचनामा बनाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |     खिरीया नारायणदास टेकरी में किराना दुकान में भीषण आग, छह लाख का सामान जलकर खाक     |     मंडीदीप पुलिस की बड़ी कामयाबी,दो अपहृता नाबालिक बालिकाओं सकुशल किया बरामद     |     चित्रकूट धार्मिक स्थल के साथ ही नवाचारों का केन्द्र-राजेन्द्र शुक्ल     |     मप्र शिक्षक संघ का तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग संपन्न     |     जून समाप्ति पर भी सूखी नदियां, थमी धान की रोपाई     |     अवैध तीन मंजिला व्यावसायिक भवन निर्माण की जांच की मांग, नगर पालिका को सौंपा आवेदन     |      दो मंदिरों पर चोरों का धावा, क्षेत्र में दहशत     |     सेफ क्लिक अभियान,आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची  पुलिस     |     1 जुलाई से बड़ा बदलाव, ग्रामीणों को मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने तेज की तैयारियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811