मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
क्षेत्र में महीने भर से ग्रामवासी बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं यहां पर आसपास के 20 गांव में बिजली संकट दिनोंदिन गहराता जा रहा है दिन में कई बार बिजली कटौती की जा रही है। यह स्थिति महीने भर से यही बनी हुई है यहां पर सभी दुकानदारों का धंधा चौपट हो चुका है क्योंकि दीवानगंज ही एक ऐसा कस्बा है जहां पर आसपास के 25 गांव के ग्रामीण कई कार्य कराने के लिए दीवानगंज आते हैं मगर बिजली नहीं होने के कारण वे सभी निराश होकर वापस चले जाते हैं। बच्चे कई घंटे ऑनलाइन की दुकानों पर खड़े रहते हैं। बिजली ना होने के कारण बच्चे कई घंटे बिजली का इंतजार दीवानगंज में करते रहते हैं और निराश होकर वापस अपने घर चले जाते हैं इस समस्या का कोई भी निराकरण नहीं हो पा रहा है दिनोंदिन बिजली की कटौती बढ़ती जा रही है दिन में में कई बार बिजली कटौती की जाती है। बिजली बार-बार जाने से ग्रामीणों की समस्या अति गंभीर होती जा रही आने वाले समय में अगर बिजली की यही स्थिति रही तो ग्रामीणों वासियों ने मन बना लिया है कि वह आंदोलन करेंगे। कई घंटों बिजली गुल हो जाती है और जब जानकारी लेते हैं तो कहा जाता है कि फाल्ट है बिजली समस्या के कारण ग्राम वासियों पानी के लिए तरस गए हैं यहां पर पंचायत द्वारा पानी की सप्लाई की जाती है जो डायरेक्ट ट्यूबवेल चलाकर घरों में नल जल योजना के अंतर्गत पानी पहुंचता है जब घंटो घंटो बिजली उपलब्ध नहीं रहेगी तो पानी की किल्लत तो दिनों दिन बढ़ती जाएगी। मिश्री नायक, रवि नायक, मोनू विश्वकर्मा आदि ग्रामीणों की वेल्डिंग की दुकान है इनका कहना है कि हम थोड़ा काम चालू करते हैं तो लाइट गोल हो जाती है। कई घंटे कटौती की जा रही है जिससे हमारा धंधा चौपट हो रहा है बिजली विभाग को बिजली काटने का समय निर्धारित करना चाहिए जिससे हम लोग समय के हिसाब से अपना धंधा कर सके।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Prev Post