Let’s travel together.

शादी तो करनी नहीं, फिर क्या करना है? जब मां के पूछने पर करण जौहर ने कहा- मुझे बच्चे चाहिए

0 60

करण जौहर बॉलीवुड के उन चुनिंदा लोगों में से हैं, जो सरोगेसी के ज़रिए पिता बने हैं. करण साल 2017 में जुड़वा बच्चों यश और रूही के पिता बने थे. करण और उनकी मां हीरू जौहर यश और रूही की देखभाल करते हैं. अब करण ने बताया है कि कैसे और कब उन्होंने सरोगेसी के ज़रिए पापा बनने का फैसला किया था.

द वीक से बात करते हुए करण जौहर ने बताया कि जब वो 40 साल के थे तभी उन्होंने अपनी मां के सामने ये ज़ाहिर कर दिया था कि वो बच्चे चाहते हैं. उन्होंने बताया, “जब मैं 40 का था, मेरी मां ने मुझसे सवाल किया कि शादी तो करनी नहीं है तो तुमने जिंदगी को लेकर क्या प्लान किया है. मैंने उनसे कहा मुझे सच में बच्चे चाहिए. ये सुनकर वो खुश हुईं पर मुझे वक्त चाहिए था.”

आगे करण जौहर कहते हैं कि उनकी मां ने उन्हें दोबारा एक साल बाद फिर से याद दिलाया. मैंने उन्हें तब बताया जब डॉक्टरों ने मुझे बता दिया कि प्रग्नेंसी को तीन महीने पूरे हो गए हैं. उन्होंने कहा, “उम्मीद थी कि बच्चों का जन्म अप्रैल में होगा पर उनका जन्म फरवरी में ही हो गया. उनके पैदा होने के बारे में मुझे लंदन जाते वक्त फ्लाइट से ही ऐलान करना पड़ा क्योंकि मैं जानता था कि कई न्यूजपेपर इस खबर को छाप देंगे. मैं करीब एक महीने बाद अस्पताल जा सका था.

क्या बच्चों को किया जाता है ट्रोल?

करण जौहर सिनेमा के उन कलाकारों में हैं, जिनकी खूब ट्रोलिंग होती है. हालांकि उन्होंने बताया कि उनके बच्चों को इंटरनेट से खूब प्यार मिलता है. उन्होंने, “मुझे ट्रोलिंग की आदत है, पर हैरत की बात है कि मेरे बच्चों को खूब प्यार मिलता है. अभी भी जब मैं अपने बच्चों के बारे में कुछ शेयर करता हूं तो एक भी निगेटिव कमेंट नहीं आते.”

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811