Let’s travel together.

विकसित भारत संकल्प यात्रा का रामलीला मैदान में भव्य आयोजन,महिला पार्षदो की  जगह उनके पतियों की रही मौजूदगी

0 109

यशवंत सराठे बरेली रायसेन

स्थानीय रामलीला मैदान में भारत नगरपरिषद बरेली के तत्वावधान में भारत संकल्प यात्रा का आयोजन नगर परिषद के उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत के मुख्यातिथ्य में आयोजित किया गया।
स्वागत में संगीत का रंगारंग कार्यक्रम –

भारत संकल्प यात्रा के स्वागत में छात्र एवं छात्राओं के द्वारा सुन्दर नृत्य का प्रर्दशन किया गया।इसके साथ ही भजन-कीर्तन मंडल के द्वारा शासन की योजनाओं का भजनों के माध्यम से राजेन्द्र धाकड़ पत्रकार के द्वारा प्रस्तुति करण किया गया।


विभिन्न विभागों ने लगायें स्टाल

शासन की हितग्राही योजनाओं की जानकारी देने हेतु प्रशासनिक सभी विभागों ने हितग्राहियों को लाभान्वित करने हेतु स्टाल लगायें।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ ने रेसीपी बनाकर स्टाल लगायी–
महिला बाल विकास की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को रेसिपी वनाकर लाने के लिए एवं रांगोली सजाने की जबावदारी नगरपरिषद के द्वारा सौंपी गयी महिलाएं 12वजे से लेकर शाम 6वजे तक बैठी रही।
महिला पार्षदो की जिम्मेदारी पतियों ने संभाली ––भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में मंच पर पार्षद पति ही मोर्चा सम्हालें रहएमंच संचालक महिला पार्षदो की जगह उनके पतियों को ही पार्षद वताये रहे,।
देश के प्रधानमंत्री एक तरफ महिलाओं को 33%आरक्षण की बात करते हैं तो वहीं भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम से महिला प्रतिनिधियों की उपस्थिति नदारद रहती है।जब महिलाओं को पतियों द्वारा मंचों पर आने से रोका जाना क्या न्याय संगत है।
महिलाओं के नाम पर पति ही श्रेय लूटते रहे न्याय प्रिय नहीं लगता है।यदि ऐसा हीहै तो उनको चुनाव में क्यों भागीदार वनाया जाता है।यह मामला पहला नहीं है परिषद् की बैठकों में भी पति ही स्थान ग्रहण करते हैं ।6जनवरी को बाजार में आयोजित गौरव दिवस कार्यक्रम में महिला पार्षद नदारद रही।वहीं नगरपरिषद अधिकारी इस बात को लेकर मौन साध लेते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |     हनुमान जयंती के उपलक्ष में ग्रामीण अंचलों में भक्ति का माहौल, मंदिरों में सजावट और रामायण पाठ शुरू     |     हाईवे 18 पर ‘भारी ट्राला’ बना मुसीबत, पंचायत का गेट हाईवे से हटकर निकाला रास्ता – 15 किमी में लगे 4 दिन     |     अंबाडी में रामलीला का समापन, रावण वध के साथ गूंजा जय श्रीराम का जयघोष     |     ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में मनाया प्रवेश उत्सव     |     दीवानगंज क्षेत्र में तेज बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसानों ने सर्वे की उठाई मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811