रामभरोस विश्वकर्मा,ओबेदुल्लागंज रायसेन
रायसेन जिले की भोजपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ओबेदुल्लगंज नगर परिषद के वार्ड नंबर 1 में स्थित वाय जोन कंपनी द्वारा जो नदी कंपनी के पास से गुजरी थी।उसके अस्तित्व के साथ खिलवाड़ कर उसके बहाव को ही बदल दिया जिसने कंपनी द्वारा दूसरी जगह से नदी का रास्ता बना दिया और जहा से नदी निकली थी उसे मिट्टी डालकर बंद कर दिया गया जिसमे नदी का बड़ा भाग इनके द्वारा अपने कब्जे में लेने के लिए मिट्टी से उसे पूर दिया गया हैं।जिसकी शिकायत गौहरगंज एसडीएम कार्यालय में शिकायतकर्ता अजय आहूजा द्वारा की गई है।

इनका कहना है-
गौहरगंज एसडीएम कार्यालय में वाय जोन कंपनी द्वारा नदी के बहाव को बदलने की शिकायत की गई है में खुद जाकर मोका स्थल का निरीक्षण करूंगा इसके उपरांत यदि नियमो का उलंघन किया गया होगा तो कंपनी पर उचित कार्यवाही की जायेगी
निलेश सरवटे अपर तहसीलदार गौहरगंज