Let’s travel together.

भैरवगढ़ जेल पहुंचे मोहन यादव, गार्ड आफ आनर लेने से किया इंकार, भोजनशाला का निरीक्षण कर जांची गुणवत्ता

0 67

उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर के नवविस्तारित क्षेत्र महाकाल महालोक में बनाए देश के सर्वश्रेष्ठ स्वस्थ और स्वच्छ स्ट्रीट फूड हब ‘प्रसादम’ और ‘अवंतिका हाट बाजार’ का उद्घाटन के लिए मुख्‍यमंत्री मोहन यादव उज्‍जैन पहुंच गए हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री ने भर्तृहरि गुफा पहुंचकर गुरु गोरखनाथ के दर्शन-पूजन कर सभी प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री गौशाला भी पहुंचे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन में भर्तृहरि गुफा पहुंचकर शिव अवतारी महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी के दर्शन-पूजन कर सभी प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की।

मोहन यादव भैरवगढ़ जेल भी पहुंचे, जहां उन्‍होंने व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही भोजनशाला का निरीक्षण कर खाने की गुणवत्ता भी जांची। जानकारी के अनुसार इस दौरान मोहन यादव काे गार्ड आफ आनर भी दिया गया, लेकिन यादव ने इसे लेने से इनकार कर दिया।

मोहन यादव उज्जैन में वाल्मीकि धाम आश्रम भी गए, जहां उन्‍होंने संत सोहनदास जी की समाधि और प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर प्रदेश के सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस दौरानबालयोगी उमेशनाथ महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

बता दे कि मुख्यमंत्री मोहन यादव आज महाकालेश्वर मंदिर के नवविस्तारित क्षेत्र महाकाल महालोक में बनाए देश के सर्वश्रेष्ठ स्वस्थ और स्वच्छ स्ट्रीट फूड हब ‘प्रसादम’ और ‘अवंतिका हाट बाजार’ का उद्घाटन करेंगे। यह उद्घाटन कार्यक्रम सुबह 10.30 बजे होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मंडाविया भी शामिल होंगे। इसके साथ ही 218 करोड़ रुपये के 187 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया जाएगा।

बता दें कि प्रसादम में विभिन्न व्यंजनों की उपलब्धता के लिए लगभग 50 फूड स्टाल खोले जाएंगे, इसके लिए जल्द ही दुकान आवंटित होगी। यहां बेहद स्वच्छ वातावरण में लोग मालवा के प्रसिद्ध दाल-बाफले-लड्डू, पोहा-जलेबी सहित अन्य स्थानीय व्यंजनों का लुत्फ भी उठा सकेंगे। यहां खाद्य पदार्थों की जांच के लिए भी स्टाल रहेगा। क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त रखा जाएगा।

उद्घाटन समारोह में हेल्दी एंड हाइजेनिक फूड स्ट्रीट की वेबसाइट भी लांच की जाएगी। सांस्कृतिक नृत्य और अन्य कार्यक्रम भी किए जाएंगे। जैविक उत्पादों के स्टाल लगाए जाएंगे। खाद्य सुरक्षा विभाग मोटे अनाज के सेवन को प्रोत्साहित करने के लिए स्टाल लगाएगा, जहां कई स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध होंगे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांसद खेल महोत्सव के दौरान रविंद्र जडेजा की गेंद पर शिवराज सिंह चौहान ने पहली गेंद पर मारा चौका     |     सत्येंद्र तुलाराम साहू की ‘ने करो 11’ का  विमोचन     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फूड प्रोसेसिंग वर्कशॉप संपन्न     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फैशन डिज़ाइनिंग वर्कशॉप का भव्य समापन     |     विदिशा के डॉ विवेक चौकसे ने प्रथम इंटरनेशनल कांफ्रेंस GLAFIMSCON में प्राप्त किया द्वितीय स्थान     |     प्रधान आरक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत, एसबीआई के पुलिस सैलरी पैकेज से मिली आर्थिक सहायता     |     योग शिविर का समापन: योगाभ्यास के साथ दिए गए स्वस्थ जीवन के सूत्र     |     मोदी सरकार का बजट जनता की उम्मीदों पर करारा प्रहार — भावेश बघेल     |     केंद्रीय बजट 2026-27: ग्रामीण छत्तीसगढ़ के लिए निराशाजनक, किसान-मजदूर विरोधी- राजेंद्र बंजारे     |     अवैध रूप से गांजा बेंच रहे युवक को पुलिस ने दबोचा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811