Let’s travel together.

दुकान में लगी आग, पहली मंजिल पर रहता था परिवार, घबराकर किशोरी बालकनी से कूदी, मौत

0 82

 सागर। कोतवाली थाना क्षेत्र के रामपुरा बताशा वाली गली में स्थित दुकान में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात आग लग गई। दुकान के ऊपर बने मकान में रहने वाला परिवार आगजनी से घबरा गया। जिसके बाद वहां मौजूद 13 साल की लड़की ने पहली माले से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं घर में मौजूद मां और बेटा भी काफी घबरा गए। मौके से दोनों को निकाल लिया गया है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

मकान में भरा धुआं, घबराया परिवार
जानकारी के अनुसार रात करीब ढाई बजे बताशा वाली गली में स्थित जैन परिवार की बिल्डिंग में नीचे स्थित प्रिंटिंग और फोटो कापी की दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान के ऊपर बने मकान में अशोक भायजी का परिवार रहता है। घटना के वक्ता अशोक भाय जी पुणे गए हुए थे। वहीं घर में उनकी पत्नी अमृता जैन, बेटी एंजल और छोटा बेटा विधान मौजूद थे। मकान के नीचे दुकान में लगी आग से ऊपर मकान में धुंआ ही धुआं भर गया। जिसके बाद वहां मौजूद जैन परिवार की महिला और बच्चे काफी घबरा गए। चीख-पुकार मच गई। आग से बचने का कोई उपाय न सूझ अशोक की लड़की एंजल ने करीब 25 फीट ऊपर बालकनी से नीचे छलांग लगा दी।

एक घंटे बाद बुझी आग

सूचना के बाद आसपास के लोग, फायर ब्रिगेड और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना स्थल के पास ही कटरा मस्जिद के पास खड़ी फायर लारी भी मौके पर पहुंच गई। जिसने आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आगजनी के कारण दुकान में रखा स्टेशनरी, फर्नीचर, फोटो कापी मशीन, प्रिंटिंग मशीन सहित एक बाइक जलकर खाक हो गई।

आला अधिकारी मौके पर पहुंचे

बिल्डिंग की पहली मंजिल पर मौजूद अमृता और बालक विधान को बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं लड़की के शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। हादसे की जांच करने रविवार की सुबह एफएसएल टीम के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुशवाहा, सीएसपी यश बिजौरिया, कोतवाली टीआइ नवीन जैन मौके पर पहुंचे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811