Let’s travel together.

इंदौर में वाहनों की बिक्री में 16 प्रतिशत का उछाल, 2023 में एक लाख 87 हजार वाहन पंजीकृत

0 63

इंदौर। स्वच्छता में नंबर वन इंदौर में वर्ष 2023 में वाहनों की जमकर बिक्री हुई है। साल 2022 की अपेक्षा 2023 में इंदौर में 16 प्रतिशत वाहनों की बिक्री बढ़ी है। आरटीओ में पंजीकृत आंकड़ों के अनुसार इंदौर में गत वर्ष 1.87 लाख से अधिक वाहनों की बिक्री हुई, जबकि साल 2022 में 1.60 लाख वाहन पंजीकृत हुए थे। इसमें दोपहिया, कार से लेकर अन्य वाहनों की बिक्री भी बड़ी है।

बढ़ती शहरी सीमाओं के साथ ही वाहन संख्या में भी इजाफा हो रहा है। लोगों की आमदनी बढ़ने और बैंकों से लोन सुविधा आसान होने के कारण वाहनों की बिक्री भी बढ़ रही है। वाहन कंपनियां भी प्रत्येक वर्ष कई नए माडल लांच कर रही हैं। वर्ष 2023 में जनवरी से दिसंबर तक एक लाख 87 हजार 247 परिवहन कार्यालय इंदौर में पंजीकृत किए गए। इससे पहले साल 2022 में 1 लाख 60 हजार 940 वाहन पंजीकृत हुए थे। गत वर्ष 26307 वाहन अधिक पंजीकृत हुए। आरटीओ प्रदीप कुमार शर्मा का कहना है कि 2023 में दोपहिया और कारें सर्वाधिक पंजीकृत हुई हैं। अन्य वाहनों की संख्या भी बढ़ी है।

दिसंबर में इंदौर में 14278 वाहनों की बिक्री हुई। इसमें 9253 दोपहिया और 3496 कारों की बिक्री हुई। परिवहन विभाग में नवंबर में 26 हजार से अधिक वाहन पंजीकृत हुए थे। दीपावली के दौरान वाहनों की अधिक बिक्री हुई। विगत वर्ष 46123 कारें और एक लाख 23 हजार 60 दोपहिया वाहन पंजीकृत हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |     फिल्मी स्टाइल में शराब ठेकेदार की गाड़ी का पीछा, डंडों से हमला और अड़ीबाजी; 5 नाबालिग समेत 8 पर केस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811