Let’s travel together.

निगम के सहायक राजस्व निरीक्षक ने दी आत्महत्या करने की धमकी, बताया यह कारण

0 54

 खंडवा। नगर निगम के चार लोगों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर एक सहायक राजस्व निरीक्षक ने जेब से जहर निकालकर आत्महत्या करने के धमकी दी। मामला गर्माया तो उपायुक्त ने समझाया और घटनाक्रम से कमिश्नर को अवगत कराया।

नगर निगम के आखिरी फ्लोर का मामला

मामला बुधवार दोपहर का है, घटनाक्रम नगर निगम के आखिरी फ्लोर पर स्थित राजस्व विभाग के प्रभारी व उपायुक्त सचिन सिटोले के दफ्तर में हुआ। यहां सूरजकुंड वार्ड क्रमांक तीन और किशोर कुमार गांगुली वार्ड क्रमांक पांच में राजस्व वसूली का प्रभार संभाल रहे सहायक राजस्व निरीक्षक सुभाष त्रिपाठी का पहुंचना हुआ।

उपायुक्‍त को बताई धमकी, जेब में रखा जहर निकाला
त्रिपाठी ने उपायुक्त को परेशानी बताई और आत्महत्या की धमकी भी दी। जेब में रखा जहर निकाल लिया। तभी एक बाबू ने हाथ से जहर छीन लिया।
उपायुक्त ने कही ये बात
इस संबंध में उपायुक्त सचिन सिटोले ने कहा कि निगमायुक्त ने कुछ वार्डों में फेरबदल किया है। यह सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है, सुभाष त्रिपाठी ने जहर खाने की धमकी दी है। इस तरह का कृत्य गलत है और सिविल सेवा आचरण के विरुद्ध है। त्रिपाठी कई सालों से वहां जमे हुए थे। उनके पास दो वार्ड थे, एक वार्ड से हटाया है। उनके विरुद्ध कई लिखित और मौखिक शिकायतें भी मिली थीं। नामांकरण के कई केस लंबित हैं।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित     |     निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 36 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन     |     रायसेन किसान महाकुम्भ की तैयारी,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811