Let’s travel together.

बाहन चालकों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, कानून के दायरें में ही हड़ताल करे,अन्यथा होगी कार्यवाही-एसडीएम

0 124

 यशवंत सराठ बरेली रायसेन

सरकार के द्वारा हिट एंड रन कानून लागू करने के विरोध में म.प्र.वाहन चालक संध के द्वारा भारतीय न्याय संहिता 2023 मे हुये संसोधन के वाद वनाई गयी हिट एंड रन पालिसी के विरोध में समस्त वाहन चालकों ने तहसील के सामने दो दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं आज इस कानून को काला कानून मानते हुए समस्त वाहन चालकों ने नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय के समक्ष पहुंचे और अपनी मांगों से सम्बंधित ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि इस काले कानून को सरकार वापस ले नहीं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जायेगी ।


पांच सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन में लिखा गया है कि –दुर्धटना के समय ड्राइवर की मृत्यु हो जाने पर20लाख रूपये एवं इलाज के दौरान 5लाख रू.निश्चित किये जाये।
— ड्राइवरों को द्वितीय श्रेणी सैनिक मान्यता दी जाये।
–राजमार्ग पर प्रशासन के द्वारा प्रताड़ित न किया जाए।
राजमार्ग के लायसेंस की 15000की राशि को कम किया जाकर गरीब ड्राइवर को लाभ मिले।
बरेली के समस्त ट्रक,बस,आटो,कार,चालकों के ड्राइवरों ने शांतिपूर्ण ढंग से हड़ताल करने का ज्ञापन में लिखा गया है।


कानून के दायरे में रहे

एसडीएम संतोष मुद्गल ने कहा कि प्रजातंत्र में आपका यह वैधानिक अधिकार है शासन को अपनी समस्याओं से अवगत कराने का हम आपकी मांगों को शासन तक पहुंचायेंगे।
आप सभी से अनुरोध है कि आप ऐसा कदम न उठाये जिससे आम जनमानस को किसी प्रकार की असुविधा एवं परेशानी न हो कोई भी कार्य करें कानून के दायरें में रहकर करें कानून के बाहर गतिविधियों पर कार्यवाही की जायेगी।


हड़ताल का हुआ व्यापक असर

म.प्र.मे ड्राइवरों की हड़ताल का व्यापार एवं आमजन पर व्यापक असर पडा है ।वा हन वन्द हो जाने से लोगों के कामकाज वन्द हो गये मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।बाजार में सब्जियां महंगी हो गयी है यही हाल रहा तो किराना व्यापारी भी इस वन्द का भरपूर फायदा उठाने में पीछे नहीं रहेंगे।बाजार में आनेवाली सामग्री महंगे दामों पर लिखने लगेंगी। क्योंकि किराना,कपड़ा,फल, किसानों से सम्बन्धित अनाज सभी पर असर पड़ रहा है।

यदि इस समस्या का हल शीध्र नहीं होता है तो त्राहि त्राहि मच जायेगी वाहनों का आवागमन वन्द होने से हाहाकार मच जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

132 केवी बिजली टावर पर चढ़ा युवक, दो घंटे से मचा हड़कंप; पुलिस और परिजन कर रहे नीचे उतारने का प्रयास     |     व्यापार महासंघ ने निकाला पैदल मार्च, एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन; गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी     |     परसराई में 13 लाख के हिसाब पर बवाल, 13 पंच पहुंचे जनपद – सरपंच प्रतिनिधि बोले निराधार, CEO बोले होगी कड़ी कार्रवाई     |     वियतनाम के ग्लोबल क्राफ्ट फेस्टिवल में बाग प्रिंट की धूम, 40 से अधिक देशों के बीच मध्यप्रदेश की पारंपरिक कला ने बिखेरी चमक     |     दीवानगंज में नेत्र शिविर: 75 लोगों की जांच में 45 को मिला मोतियाबिंद, ऑपरेशन के लिए चिरायु अस्पताल भेजा     |     हाईवे-18 फोरलेन के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज, किसानों को मिलेगा चार गुना मुआवजा      |     130 मीटर सीसी रोड का निर्माण शुरू, 50 परिवारों को मिलेगी राहत, नाली भी बनेगी     |     ट्रेन की चपेट में आने से 8 से 10 फीट लंबे अजगर की मौत, दो टुकड़ों में मिला शव     |     लाड़ली बहनों को मिली राशि है ‘भाईदूज का उपहार’ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     एक फोन कॉल बनी जीवन रक्षक – मंदिर हसौद में पुलिस ने समय रहते बचाई एक जान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811