Let’s travel together.

पेट्रोल-डीजल की किल्लत से हुई श्रद्धालुओं की फजीहत, नहीं मिली टैक्सी, ऑटो के पहिए भी थमे

0 44

मैहर। धार्मिक नगरी मैहर में नववर्ष के अवसर पर मैहर देवी दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या करीब 2 लाख होती है। इस बार अचानक हुई ट्रक व बस चालकों की हड़ताल से पेट्रोल टैंकर समय से न पंहुचने से पेट्रोल-डीजल की किल्लत से जहां शहरवासियों को काफी परेशानी हुई। मां शारदे के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु भक्तों को तेल की किल्लत से परेशान रहे।

श्रद्धालुओं को नहीं मिली टैक्‍सी

दर्शन करने अपने वाहनों से आए दर्शनार्थियों को पेट्रोल पंप पर तेल न मिलने से औने-पौने दामों में तेल खरीदना पड़ा। वहीं स्टेशन और बस स्टेशन से श्रद्धालु भक्तों को मंदिर दर्शन के लिए ले जाने वाले आटो रिक्शा के पहिए भी थम गए। जिससे श्रद्धालु भक्तों को नववर्ष में मंदिर आने-जाने के लिए अधिक किराया चुकाने के बाद भी टैक्सी नहीं मिली।

लाेगों ने किया स्‍टाक

सोमवार दोपहर जैसे ही कुछ पंपों में पेट्रोल-डीजल मिलने की सूचना जरुरतमंदों को मिल तो लोगों में पंप पंहुचने की होड़ लग गई। हड़ताल की अफवाहों के चलते कुछ लोग गाड़ियों में तेल भरवाने के बावजूद गैलनों में तेल लेकर स्टाक करते दिखे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811