Let’s travel together.

मनोज बाजपेयी ने सोशल मीडिया पर शेयर की शर्टलेस फोटो, बॉडी देखकर उड़े फैंस के होश

0 61

मुंबई :  बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से एक मनोज बाजपेयी आज के समय में किसी पहचान के मोहताज नहीं है। मनोज को उनके दमदार अभिनय के साथ-साथ उनकी सादगी के लिए जाना जाता है। मनोज बाजपेयी ने अभी तक जीतने भी किरदार निभाएं हैं सभी यादगार हैं। फिल्मों के साथ-साथ मनोज अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। मनोज बाजपेयी की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है।

नए साल के मौके पर मनोज ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक बेहद ही खास फोटो शेयर की है, जिसको देखने के बाद फैंस उनकी फिटनेस और बॉडी के कायल हो रहे हैं। साथ ही कमेंट्स में अपनी-अपनी प्रतिक्रिया शेयर कर रहे हैं। दरअसल, हाल ही में मनोज बाजपेयी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शर्टलेस एक फोटो शेयर की है, जिसमें एक्टर अपने सिक्स-पैक फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं।

मनोज बाजपेयी ने शेयर की धांसू फोटो

इस फोटो को शेयर करने के साथ एक्टर कैप्शन में लिखते हैं, ‘नया साल मेरे के लिए नया! देखो डिलीशियस सूप का मेरी बॉडी पे असर। एकदम किलर लुक है ना?’. फैंस को भी मनोज का ये नया लुक और उनके जबरदस्त बॉडी काफी पसंद आ रही है। कुछ ही समय में उनकी ये फोटो तेजी से वायरल हो गई और सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देना भी शुरू कर दिया है। एक यूजर लिखता है, ‘ऋतिक रोशन कौन हैं’? एक और यूजर लिखता है, ‘ये अब तक कहां छुपाये थे’? तीसरा लिखता है, ‘जिम प्लस मनोज, पूर्णता के बराबर है’!

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिलाओं को मंहगाई के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए : पवित्र कौर     |     मुख्यमंत्री पहुंचे कुंवरगढ़ महोत्सव में कहा पुनः कुंवरगढ़ के नाम से पहचाना जाएगा     |     अंबाडी और कयामपुर में आग का कहर, आकाशीय बिजली और शॉर्ट सर्किट से फसलें खतरे में, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ     |     बालमपुर घाटी बनी हादसों की घाटी,15 दिन में चौथी दुर्घटना     |     भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811