Let’s travel together.

अतिथि विद्वानों के स्थानांतरण (स्थल परिवर्तन)का कैलेंडर हुआ जारी

0 132

अतिथि विद्वान महासंघ ने कहा भविष्य सुरक्षित करे सरकार

डॉ.अनिल जैन भोपाल
सरकारी महाविद्यालयों में रिक्त पदों के विरुद्ध सेवा देने वाले अतिथि विद्वानों के स्थानांतरण (स्थल परिवर्तन)का आदेश उच्च शिक्षा विभाग सतपुड़ा भवन ने जारी कर दिया है।जिसके अनुसार नवीन नीति 5.10.2023 की कंडिका 8 के अनुपालन में कार्यरत अतिथि विद्वानों को ही ये सुविधा मिलेगी साथ ही अहर्तधारी एवं मध्य प्रदेश के मूल निवासी हों उन्ही को 22 दिसंबर से 25 दिसंबर तक अपना विकल्प प्रस्तुत करना है।अतिथि विद्वान महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अविनाश मिश्रा ने बताया कि अतिथि विद्वान काफ़ी दूर दराज सेवा दे रहे हैं इससे कुछ राहत मिलेगी।सरकार अतिथि विद्वानों के हित में निर्णय ले।अब देखने वाली बात है कि सूबे के नए मुखिया डॉ मोहन यादव इस चर्चित अतिथि विद्वानों के नियमितीकरण मुद्दे पर क्या निर्णय लेते हैं क्योंकि वो पहले उच्च शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं और अतिथि विद्वानों के हितैषी रहें हैं।
इनका कहना हे –
ट्रांसफर से अतिथि विद्वानों को सुविधा होगी,सबसे ज्यादा महिला अतिथि विद्वानों को लाभ होगा जो दूर दराज सेवा दे रही हैं।सरकार और जिम्मेदार अधिकारियों से निवेदन है कि अतिथि विद्वानों को 50 हजार फिक्स वेतन एवं निरंतरता रिटायरमेंट उम्र तक सेवा जारी रखने का संशोधित आदेश जारी करें।जिसकी घोषणा डॉ मोहन यादव जी किए थे।पीएससी भर्ती किसी भी प्रकार अतिथि विद्वानों के हित में नहीं है।पहले से कार्यरत अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित कर नियमित करें उसके बाद अतिथि विद्वानों की नई भर्ती करें।
डॉ आशीष पांडेय,मीडिया प्रभारी अतिथि विद्वान महासंघ

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर खिलाड़ियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, योग कर दिया स्वास्थ्य का संदेश     |     लोकमाता आहिल्यादेवी होलकर की 301वीं जयंती धूमधाम से मनाई, नगर में प्रतिमा स्थापना की घोषणा     |     धरसींवा मंडल के 12 शक्ति केंद्रों में बैठक संपन्न     |     जिले के रमासिया गांव से खेती बचाओ अभियान का शुभारंभ करेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान     |     नवीन भवन निर्माण को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष से मिले पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी     |     प्रधानमंत्री मोदी  के 12 साल बेमिसाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा जिला कार्यालय में कार्यशाला आयोजित     |     प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के मन की बात का उप मुख्यमंत्री ने किया श्रवण     |     जरा -सी वर्षा से भोपाल मार्ग हुआ बंद , पचासों वाहनों सहित एम्बुलेंस फंसी     |     जनगणना 2027 : मध्य प्रदेश में मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO) का कार्यसफलतापूर्वक पूर्ण     |     हरदा में लहरा रही चिया सीड्स की फसल, किसानों ने बताया ‘सफेद सोना’     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811