Let’s travel together.

विकसित भारत संकल्प यात्रा में ड्रोन के माध्यम से फसलों पर दवा छिड़काव का प्रदर्शन किया गया, किसानों को दी गई जानकारी

0 100

– विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ आयोजन, ग्रामीणजनों को दी गई योजनाओं की जानकारी

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी 

शिवपुरी जिले के में इस समय विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान आज शिवपुरी जनपद के करई अहमदपुर में एक शिविर लगाया गया। जिसमें लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी के पात्र हितग्राहीयों को लाभान्वित किया गया। इस दौरान केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई ।
किसानों को ड्रोन के माध्यम से फसलों पर दवा छिड़काव के बारे में प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष के राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त प्रह्लाद भारतीय और जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। शिविर को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश पाठय पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष प्रहलाद भारतीय ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार की नीतियों के कारण विश्व स्तर पर भारत आर्थिक तौर पर वृद्धि कर रहा है। केंद्र और राज्य की नीतियों के कारण आम आदमी को इसका लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना या हर-घर नल जल योजना हो इसका लाभ ग्रामीण स्तर तक पहुंच रहा है जिसके कारण भारत प्रगति के पद पर आगे बढ़ता जा रहा है। शिविर में एक स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया है जिसमें ग्रामीणजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |     बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान जारी, राहत शिविरों में भोजन एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित     |     काठाडीह में 12 घंटे से लगातार रेस्क्यू अभियान, तहसीलदार ने स्वयं ट्रैक्टर से पहुंचकर परिवार को सुरक्षित निकाला     |     आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     डॉ. ए सी अग्रवाल ने किया श्रम सैनिकों का सम्मान     |     बम्होरी में युवा कांग्रेस ने मनाई डॉ. मनमोहन सिंह  की जयंती     |     क्षमा से निर्मल होते हैं अंतरंग के परिणाम : मुनि श्री अभय सागर     |     बंदरों के आतंक से तीन गांवों में दहशत, छतों पर जाना हुआ मुश्किल     |     आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811