Let’s travel together.

प्रशासन ने धार्मिक स्थलों से उतरवाये माइक

0 97

मांस मछली अंडे की दुकानों का किया निरीक्षण

देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन

शासन के निर्देश पर आज नगर के धार्मिक स्थलों से माइक हटवाए गये वहीं बाजार में मांस मछली अंडे की दुकानों का निरीक्षण किया तथा चेतावनी दी।
जानकारी के अनुसार नगर के धार्मिक स्थलों पर शासन के निर्देशानुसार प्रशासन ने पहुंच कर जहां चार माइक लगे थे उनकी संख्या में कमी कराई तथा नियमानुसार ध्वनि की समय-सीमा निर्धारित की एवं इस संबंध में नियमों की जानकारी दी गई । एवं बाजार में पहुंच कर मांस मछली अंडे विक्रेताओं को नियम समझाते हुए इन दुकानों पर कांच लगाने अथवा आड़ में बेचने की समझाइश दी गई । इस संबंध में नगर के सभी मंदिरों से माइक संख्या कम कराईं गई तथा नियमानुसार ध्वनि नियंत्रित रखने के निर्देश दिये वहीं नगर की एक मात्र मस्जिद पर पहुंच कर माइक हटवाए गये तथा सीमित संख्या में माइक रखने व नियंत्रित ध्वनि का उपयोग करने की हिदायत दी गई जिससे आम व्यक्ति के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव न पड़ सके । इस सम्बन्ध में दिशा निर्देश की जानकारी दी गई सभी धार्मिक स्थलों पर प्रशासन को सहयोग करने का आश्वासन दिया गया । मस्जिद कमेटी के लोगों द्वारा स्वयं प्रशासन के समक्ष माइको की संख्या कम की गई तथा मंदिरों पर भी मंदिर समितियों द्वारा माइक संख्या कम करते हुए प्रशासन को सहयोग किया गया ।

इस अवसर पर मस्जिद कमेटी की ओर से कमेटी पदाधिकारी उपस्थित थे तथा मंदिरों पर मंदिर समिति के सदस्यों ने भी स्वयं माइक संख्या कम की । इस अवसर पर प्रशासन की ओर से अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती नियति साहू थाना प्रभारी मानसिंह सहायक उपनिरीक्षक राजू यादव , शैलेन्द्र सोलंकी नगर परिषद की ओर से संपत्ति अधिकारी रमेश शर्मा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। इसके बाद प्रशासन ने बाजार में मांस मछली अंडे की दुकानों का निरीक्षण किया एवं दुकानदारों को नियमों की जानकारी दी गई दुकानदारों ने भी अपनी अपनी दुकानों पर आड़ की गई। इस अवसर पर श्रीमती साहू ने सभी से अपील करते हुए कहा कि शासन के निर्देश का पालन करते हुए नियमों के अंतर्गत अपने व्यवसाय करें ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |     सृजन कार्यक्रम का समापन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811