Let’s travel together.
nagar parisad bareli

फोरलेन हाईवे पर पुलिस वाहन ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर

0 471

दो हिस्सों में बंट गया ट्रैक्टर,ट्रैक्टर के हुए दो टुकड़े

– पुलिस वाहन में बैठे पुलिसकर्मी हुए घायल

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी ज़िले के तेंदुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खरई कोटा फोरलेन हाइवे एक जबरदस्त सड़क दुर्घटना में पुलिस वाहन की टक्कर से एक ग्रामीण के ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए। मंगलवार को पुलिस थाना तेंदुआ के वाहन और ट्रैक्टर के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस वाहन बुलेरो की टक्कर से ट्रेक्टर दोस्तों में बंट गया। इस सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक सहित पुलिस वाहन में सवार तेंदुआ थाना प्रभारी सहित अन्य आरक्षक घायल हुए हैं।

थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी घायल-

इस दुर्घटना में तेंदुआ थाना प्रभारी मुकेश दुबेलिया सहित पुलिस वाहन में सवार अन्य पुलिस स्टॉफ घायल हुए है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए खरई उप स्वास्थ केंद्र पर भर्ती कराया गया है। ट्रेक्टर चालक बंटी धाकड़ भी इस दुर्घटना में घायल हुआ है।

दो हिस्सों में बंट गया ट्रैक्टर-

स्थानीय लोगों ने बताया है कि ट्रैक्टर चालक बंटी धाकड़ पुत्र शिवनारायण धाकड़ ग्राम बरखेड़ा से ग्राम खरई की ओर जा रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर भूसे के वाहन के पीछे चल रहा था। ट्रैक्टर के पीछे तेंदुआ थाना पुलिस का वाहन दौड़ रहा था। अचानक ट्रैक्टर चालक बंटी धाकड़ ने ट्रेक्टर की स्टेरिंग खरई की ओर मोड़ दी जिसके चलते पीछे से आ रहे पुलिस वाहन के चालक का संतुलन बिगड़ गया और पुलिस वाहन बुलेरो ने ट्रेक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि ट्रेक्टर दो टुकड़ों में टूट गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811