Let’s travel together.

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर थाना गोहरगंज क्षेत्र के मतदान केंद्रों एवं कस्बा क्षेत्र में निकाला गया फ्लैग मार्च

0 145

 

गोहरगंज रायसेन।पुलिस अधीक्षक रायसेन विकाश कुमार साहवाल के कुशल मार्गदर्शन में विधानसभा चुनाव एवं वर्तमान में लागू आदर्श आचार संहिता के चलते संपूर्ण रायसेन जिले में शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न करने के उद्देश्य से जिले के संपूर्ण थाना क्षेत्र में चुनाव की तारीख नजदीक आते ही बाहर की कंपनियों से प्राप्त पैरामिलिट्री

फोर्सेस के संपूर्ण पुलिस बल एवं थाना स्तर के पुलिस बल के साथ संपूर्ण रायसेन जिले में प्रत्येक थाना स्तर पर संपूर्ण थाना क्षेत्र के मतदान केंद्रों एवं कस्बा ग्रामीण अंचलों के आसपास के क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर एरिया डोमिनेशन कर पेनी नजर रखी जा रही है ताकि मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराया जा सके इसी क्रम में आज दिनांक को थाना गोहरगंज क्षेत्र अंतर्गत थाना प्रभारी गोहरगंज आर के चौधरी एवं पुलिस थाना स्टाफ तथा पैरामिलिट्री फोर्स एसएसबी कंपनी के आर्म्स बल के साथ थाना गोहरगंज क्षेत्र चिकलोद ग्राम बिनेका धामधूसर ,साजड़ी ग्राम अमोदा संपूर्ण

कस्बा गोहरगंज तथा अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में संपूर्ण पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया गया पुलिस अधीक्षक रायसेन श्री साहवाल ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के चलते मतदान के कार्यों में किसी भी प्रकार का विघ्न् या अशांति का माहोल पैदा करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं बक्शा जाएगा अपराधियों की धर पकड़ निरंतर जारी है । विदित हो कि संपूर्ण रायसेन जिले में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से अन्य जिले एवं राज्यों से पैरा मिलिट्री आर्म्स फोर्सेज की बहुत सारी कंपनियों एवं पुलिस फोर्स आ चुका है । जिनकी निगरानी में आगामी 17 नवंबर को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराया जाएगा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सावरकर मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत     |     स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हर घर तिरंगा अभियान में अपने घर में फहराया तिरंगा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों को दिलाई की शपथ     |     हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |     सांची में संयुक्त रूप से निकली तिरंगा यात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811