Let’s travel together.
nagar parisad bareli

डीजल के दाम और हार्वेस्टर के बढते किराए से गेहूं  की कटाई महंगी

0 505

सिलवानी रायसेन से देवेश पाण्डेय

होली- रंगपंचमी होते ही और तापमान एकदम से बढऩे से किसानों ने बुधवार से ही गेहूं की कटाई तो शुरू कर दी है, लेकिन डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण हार्वेस्टरों के भी रेट बढऩे और और जिले में श्रमिकों की कमी के चलते फसल कटाई की लागत बढऩे से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों के अनुसार 100 से अधिक बड़े हार्वेस्टर खेतों में कटाई शुरू कर चुके हैं। बड़े किसानों ने तो जिले से बाहर हार्वेस्टर बुलवाएं हैं, जोकि डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण रेट बढ़ाकर बता रहे हैं।

एकाएक तापमान बढऩे से और खेतों में आग लगने की खबरों के बाद किसान सतर्क हो गए। रंगपंचमी होते ही कुछ फसल ठंडी भी है, तो किसान कटवाने के लिए मजबूर हो रहे हैं और खलिहान में थोड़ा बहुत सुखा रहे हैं। किसान स्थानीय एवं पंजाब से आए हार्वेस्टरों से गेहूं की कटाई करवा रहे हैं। इस वर्ष डीजल की कीमतें बढऩे से हार्वेस्टर की कटाई की कीमतों में वृद्धि हुई है। इससे भी किसानों पर अतिरिक्त भार पड़ा है। जो बाहर से मजदूर आते थे, उनका भी कोरोनाकॉल के बाद से गांवों में आना कम हो गया है। चूंकि हार्वेस्टर से कटाई शीघ्र हो जाती है। मजदूरों से कटाई में बहुत समय लगता है। इस कारण किसान हार्वेस्टर से अपनी फसल को कटवाना पसंद करते हैं, जिससे जल्दी कटाई होने के बाद खेत खाली होते ही मूंग बोने में आसानी हो जाती है।

हार्वेस्टरों ने डीजल की कीमतें बढऩे के बाद प्रति एकड़ में 100 से 200 रुपए की बढ़ोत्री कर दी है। पिछले साल हार्वेस्टर 1200 रुपए एकड़ ले रहे थे। इस बार डीजल के रेट बढऩे से 1300 से 1400 रुपए के रेट बता रहे हैं। किसान पंजाब से आए हार्वेस्टरों के अलावा स्थानीय ट्रैक्टरों से बनेे हार्वेस्टरों की मदद फसल कटाई में लेते हैं।

कोरोना काल में बाहर गए श्रमिकों का आना बंद हो गया है। चूंकि तापमान भी बढऩे लगा है। ऐसे में खेतों में बिजली की चिंगारी से आग फैलने का डर रहता है। इसलिए हमने फसल कटाई आज से शुरू कर दी है। हालांकि डीजल की कीमतें बढऩे से हार्वेस्टर के रेट भी बढ़ गए हैं। इससे लागत पर असर पड़ेगा। –
रामबाबू रघुवंशी किसान ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811