सुरेन्द्र जैन धरसीवा
इन दिनों धरसीवा विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमत्ति छाया वर्मा गांव गांव में जनता से संपर्क कर रही है गुरुवार को भी उन्होंने आधा दर्जन से अधिक गांवो में सघन जनसंपर्क किया इस दौरान सोण्डरा में नुक्कड़ सभा मे उन्हपने कहा कि कांग्रेस पार्टी अन्नदाताओं मेहनतकश मजदूरों व महिलाओं का सम्मान करती है कांग्रेस की रीति ओर नीति सभी के लिए समान रहती है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस नीत भूपेश सरकार ने आते ही अन्नदाता किसान भाइयों की आर्थिक रीढ़ मजबूत करने धान का समर्थन मूल्य बढ़ाया उनके कर्ज माफ किये गरीब मजदूर वर्ग के हित में योजनाएं चलाई दो साल कोरोना काल मे भी किसी को तकलीफ नहीं होने दी कांग्रेस की रीति नीति यही है कि हर वर्ग खुशहाल हो उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि न जात पर न पात पर बटन दबाएं हाथ पर।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा ने कहा कि धरसीवा से कांग्रेस प्रत्याशी छाया दीदी को विजयी बनाकर कांग्रेस के रूप में हमें गरीब मजदूर किसान भाईयो के हाथ मजबूत करना है कांग्रेस ही ऐंसी पार्टी है जो अन्नदाता किसानों मजदूरों की व हर वर्ग की हितैषी है।
आतिशबाजी से जोरदार स्वागत
जैंसे ही कांग्रेस प्रत्याशी सोण्डरा गांव पहुची स्थानीय ग्रामीणों ने आतिशबाजी से उनका स्वागत किया इस दौरान श्रीमत्ति छाया वर्मा ने ग्रामीणो के घर घर जाकर संपर्क भी किया।
महिला प्रत्यशी होने से महिलाएं पहुच रहीं अधिक
धरसीवा विधानसभा में पिछली बार की तरह इस बार भी कांग्रेस ने श्रीमत्ति छाया वर्मा के रूप में महिला उम्मीदवार को उतारा है क्षेत्र में पुरुष वर्ग की अपेक्षा महिला मतदाता भी अधिक हैं और कांग्रेस प्रत्याशी के गांव गांव संपर्क अभियान में महिलाएं उनसे मिलने व उन्हें सुनने अधिक संख्या में पहुचती दिख रही हैं।
ये रहे मौजूद
कांग्रेस प्रत्याशी के सघन जनसंपर्क प्रचार में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा,मदन गोयल राजू सायतोड़े राजेश साहू मानोज सायतोड़े ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमत्ति वर्मा, देवेंद्र खेलवार ढालेंद्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।