Let’s travel together.

भाजपा प्रत्याशी सुदेश राय  ने कार्यकर्ताओ के साथ  किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा

0 72

 

अनुराग शर्मा

सीहोर। सीहोर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी सुदेश राय लगातार ग्रामीण क्षेत्र के साथ शहरी क्षेत्र में जनसंपर्क कर जनता का आशीर्वाद ले रहे है। गुरुवार को को भाजपा प्रत्याशी विधायक श्री राय ने अपने जनसंपर्क की शुरूआत सीहोर विधानसभा क्षेत्र के देहरी से कन्याओं के आशीर्वाद ग्रहण की। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और भाजपा कार्यकर्ता विधायक श्री राय के साथ थे। भाजपा प्रत्याशी विधायक श्री राय लंबे समय से क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे है और अधिकांश क्षेत्र में ग्रामीणों के द्वारा जोरदार स्वागत किया जा रहा है।
गुरुवार को दोपहर बारह बजे से सीहोर विधानसभा क्षेत्र के देहरी से जनसंपर्क करते हुए भाजपा प्रत्याशी बदरकासानी, दौलतपुरा, सनखेड़ा, नाईहेड़ी, जहांगीरगढ़ और अजमतनगर पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने जनसभाओं के दौरान भाजपा प्रत्याशी विधायक श्री राय ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र को जाने व संवारने में कोई कोरकसर बाकी नहीं रखूंगा और लगातार जनता के सुख-दुख में सहभागी बनने का संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में प्राथमिकता से सभी विकास किए गए है। जिससे क्षेत्र का विकास इन दस सालों में क्षेत्रवासियों को दिखाई दे रहा है। आपका एक-एक वोट आपके विकास के लिए कीमती है, इसलिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी श्री राय ने जनसंपर्क के दौरान उन्होंने केन्द्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को गिनाया और उसके लाभ को भी बताया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता मायाराम गौर, भाजपा जिलाध्यक्ष मांगीलाल मझेड़ा,मंडल अध्यक्ष गिरीश सोलंकी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रीतम गौर,भीम सिंह गुर्जर, हेमराज लोधी, जगदीश गुर्जर, ज्ञान सिंह गुर्जर, ईश्वर पचौरी, कालूराम नेताजी, बाबू लाल मीना, सरपंच कैलाश मीना, संतोष जाट सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |     फिल्मी स्टाइल में शराब ठेकेदार की गाड़ी का पीछा, डंडों से हमला और अड़ीबाजी; 5 नाबालिग समेत 8 पर केस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811