मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
नवरात्रि पर्व क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम से नवरात्रि का त्यौहार मनाया जा रहा है जगह-जगह झांकी पंडाल में महा आरती का आयोजन हो रहा है तो कई जगह चुनरी यात्रा निकाली जा रही हैं नवरात्रि मे दीवानगंज के शिव शंकर दुर्गा उत्सव समिति पुराने गुरुद्वारा से चुनरी यात्रा निकाली गई इस यात्रा में छोटी-छोटी कन्याएं ,भाई, बहनों और माताओं ने नंगे पैर चलकर 201 मीटर चुनरी यात्रा निकाली गई चुनरी यात्रा पुराने गुरुद्वारा दीवानगंज से चलकर ग्वाल चमेली ,गुसाई मोहल्ला, कोरी, मोहल्ला भवानी चौक, मुख्य मार्गो से होते हुए शाम 8 बजे खेड़ापति हनुमान मंदिर पर समाप्त हुई चुनरी यात्रा का यह छठवा वर्ष है हर साल चुनरी में कुछ मीटर की बढ़ोतरी कर चुनरी यात्रा निकाली जाती है ।

हर साल की तरह इस साल भी चुनरी यात्रा में भक्तगणों ने अधिक अधिक संख्या में भाग लेते हैं आने वाले सालों में भी इसी प्रकार चुनरी यात्रा निकाली जाएगी चुनरी यात्रा समाप्त होने के बाद खेड़ा हनुमान माता मंदिर पर गणेश जी ,दुर्गा जी , विष्णु जी,हनुमान जी आरती की गई खेड़ापति माता हनुमान मंदिर कई बरसो पुराना है कुछ साल पहले ही इस मंदिर का निर्माण किया गया है यहां भव्य मंदिर बना है इस मंदिर पर भी दुर्गेजी की स्थाई रूप से स्थापना की गई है यहां मंदिर गांव का खेड़ापति हनुमान मंदिर कहलाता है इस मंदिर पर मढ़ माता भी कहा जाता हैं इस मंदिर पर 9 माताओं का स्थान बना है साथ ही हनुमान मंदिर बना हुआ है दीवानगंज के भक्तगण इसी मंदिर पर आकर नौ दिनों तक 9 देवियों को जल चढ़कर आशीर्वाद मांगते हैं इसी मढ माता पर चुनरी यात्रा समाप्त हुई चुनरी यात्रा समाप्त होने के बाद महा आरती का आयोजन किया गया मां आरती के बाद सभी भक्तगणों ने प्रसाद के रूप में माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया