Let’s travel together.

आप सबकी मदद से दक्षिण विधानसभा को अभेद विधानसभा बनाना है – डॉ मोहन यादव

0 107

 

हेमेंद्रनाथ तिवारी उज्जैन

आप सब ने मुझे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में कमल के फूल पर मोहर लगाकर दो बार विजय श्री दिलाई है और दक्षिण विधानसभा को संगठन का केंद्र बिंदु माना जाता है इसलिए इस केंद्र बिंदु दक्षिण विधानसभा को आप बीजेपी संगठन की अभेद सीट बनाए यही मेरी आप सबसे विनम्र प्रार्थना है।
यह बात आज भाजपा कार्यालय लोक शक्ति पर दक्षिण विधानसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर हुए स्वागत के प्रति उत्तर में संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ.मोहन यादव ने कही आपने कहा भाजपा की सरकार केंद्र में है और हमारे मुखिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के आशीर्वाद से दक्षिण विधानसभा के विकास में हमने कोई कसर नहीं रखी । यहां चाहे मेडिकल कॉलेज लाने की बात हो या मूलभूत सुविधाओं की बात हो फोरलेन सड़के या फिर अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का विकास हो सभी योजनाओं में हमने विधानसभा के अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिलाया और इस विश्वास के सहारे ही भारतीय जनता पार्टी ने मुझे फिर से दक्षिण विधानसभा का उम्मीदवार घोषित किया है।मैं फिर आपकी सेवा में हाजिर हूं और हमेशा विधानसभा के विकास में आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलूंगा ।

उन्होंने कहा इस विधानसभा की लड़ाई व्यक्ति की लड़ाई नहीं है या कमल के फूलऔर पंजे के बीच की लड़ाई है आपको यह तय करना पड़ेगा की एक पार्टी ऐसी जिसे विकास किया सभी धर्म के लोगों का आदर किया और योजनाओं में सबको लाभ दिया और एक तरफ ऐसी पार्टी जिसने डेढ़ वर्ष के अपने शासन में कल्याणकारी योजनाओं को बंद किया और प्रदेश का भट्टा बिठा दिया अब आप ही तय कीजिए कि हमें किस पार्टी को चुनना चाहिए ।

स्वागत कार्यक्रम में स्वागत भाषण नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने दिया इस अवसर पर कार्यक्रम को सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, महापौर मुकेश टटवाल, भाजपा प्रदेश सहकोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूहेड़ा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर निगम सभापति कलावती यादव,भाजपा नेता जगदीशअग्रवाल, किशोर खंडेलवाल,रूप पमनानी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला, नगर महामंत्री विशाल राजोरिया, सत्यनारायण खोईवाल, जगदीश पांचाल,मुकेश यादव, दिनेश जाटवा, राकेश पंड्या,परेश कुलकर्णी, पर्वतसिंह जाट, विजय चौधरी,राजकुमार बंशीवाल सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री संजय अग्रवाल ने किया।यह जानकारी नगर सह मीडिया प्रभारी राकेश पंड्या ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |     श्रीलक्ष्‍मीनारायण मंदिर में प्रतिष्ठित भव्‍य प्रतिमाएँ सामाजिक समरसता का दस्‍तावेज- पद्मश्री विजयदत्‍त श्रीधर     |     जिला पंचायत के वार्ड 3 मेहगांव सीट पर उपचुनाव आज, 84 मतदान केंद्रो पर डाले जाएंगे वोट, मतदाताओं में भारी उत्साह     |     सेवा संकल्प यात्रा में बाइकर्स के साथ दो पहिया वाहन पर चले भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक      |     मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ ने राशन विक्रेता संघ के पत्र से किया किनारा     |     सेपक टकरॉ में गोल्डन कैरी की 8 छात्राओं ने दिखाया हुनर, सेमीफाइनल तक पहुँची टीम     |     क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित     |     सीईसी के खिलाफ लामबंदी से विपक्ष को सियासी लाभ कितना? अजय बोकिल      |     दो दिन से फंसे थे बाढ़ में सूचना मिलते ही रात के अंधेरे में किया रेस्क्यू,दो फेक्ट्री कर्मियों सहित पांच का सफल रेस्क्यू     |     मवेशियों को बचाने के चक्कर में 10 फीट गहरी खाई में पलटी पिकअप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811