रायसेन ।शहरी क्षेत्र में गोपालपुर से खरगाबली तक बनाई गई फोर लेन सड़क बनने के साथ ही विवादों में गिरी हुई है इस सड़क का निर्माण होने के साथ यह सड़क जगह से धंसक गई और 32 करोड़ की इस सड़क में करीब 32 वी बार मरम्मत का चल रहा हैं।

इस घटिया सड़क निर्माण पर पहले भी कहीं सवाल उठ चुके हैं लेकिन इसके बावजूद भी पीडब्ल्यूडी के जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कि सिर्फ जांच जांच के खेल में नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।

वही इस बार भी पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों द्वारा इस सड़क में मरम्मत का कार्य शुरू करवाया है यह ऐसी सड़क के इसके गड्ढे भरने के लिए पेम्बर ब्लॉक तक लगा दिए लेकिन इसके बावजूद भी फिर गड्ढे हो गए है।।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी का ड्रीम प्रोजेक्ट अधिकारियों के लिए क्रीम प्रोजेक्ट बनाकर उभरा जिसमें जमकर कमीशन खोरी हुई और ठेकेदार इंद्रपाल जिंदल पर पीडब्ल्यूडी विभाग कोई कार्रवाई तक नहीं कर पाया अभी भी इस सड़क की साइड हमेशा धसक जाती हैं और इससे दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।