डॉ.अनिल जैन दमोह
शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय के प्राणीशास्त्र विभाग में विश्व ओजोन दिवस संस्था के प्राचार्य डा पी एल जैन के संरक्षण मे मनाया गया इस अवसर पर प्राणी शास्त्र विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ प्रणव मिश्रा के द्वारा सभी को इस वर्ष की थीम “ओजोन परत को ठीक करना और जलवायु परिर्वतन को कम करना” से पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण को संरक्षित करने का सन्देश दिया गया इसी तारतम्य में बीएससी की छात्राओं ने ओजोन दिवस के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे उसका संरक्षण उससे होने वाले लाभ एवं हानि तथा जलवायु परिवर्तन को कम करने के उपाय के बारे में प्रकाश डाला।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक गणों ने भी विश्व ओजोन दिवस पर डॉ बृजेन्द्र कुसमरिया, डॉ राधा ताम्रकार, डॉअपर्णा गोस्वामी, डॉ राजेश पौराणिक डॉ अजय कुमार सिंह ने अपने विचार साझा किए । इसी के साथ विज्ञान समूह की छात्राओं ने पोस्टर प्रदर्शन के माध्यम सभी को जलवायु परिवर्तन के परिणामों के प्रति सजग रहने का सन्देश दिया।इस कार्यक्रम का संचालन बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा शिखा राय एवं बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा प्रसून श्रीवास्तव ने किया। डॉ चंद्र शेखर राठौर ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस कार्यक्रम में समस्त महाविद्यालयीन स्टॉफ एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।