मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना अंतर्गत स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी द्वारा तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरणपादुका पहनाई
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत नरखेडा के गांव कुल्हाड़िया रेंज में शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी के मुख्य अतिथि में मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना अंतर्गत तेन्दूपत्ता संग्राहकों को सामग्री वितरण कार्यक्रम हुआ।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी द्वारा तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरणपादुका पहनाकर, साड़ी और पानी की बॉटल प्रदान की गईं।इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहक भाई-बहन तेंदूपत्ता इकठ्ठा करने के लिए सुबह-सुबह जल्दी ही जंगलों में नंगे पाव चले जाते हैं। तेंदूपत्ता इकठ्ठा कर दोपहर में घर आते हैं, फिर गिड्डी बनाते है और शाम तक फड़ पर जाकर जमा करते हैं। नंगे पांव होने की वजह से तेंदूपत्ता संग्राहकों के पैरों में कांटे चुभने एवं छाले पड़ने सहित अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इन सभी कठिनाईयों को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना शुरू की गई है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने उपस्थित जनसमूह को बताया कि वह स्वयं भी अपने बचपन में सुबह 04 बजे उठकर तेंदूपत्ता तोड़ने जाते थे। उन्होंने वह सभी कठिनाईयां स्वयं महसूस की है जो तेंदूपत्ता संग्राहक भाई-बहनों को होती हैं। मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना में तेंदूपत्ता संग्राहक भाई-बहनों का जीवन सरल बनाने के लिए तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को जूते, चप्पल, साड़ियां, पानी की बॉटल, छाता तथा अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि वह स्वयं गांव-गांव जाकर चरण पादुका योजना अंतर्गत सामग्री प्रदाय कर रहे हैं। इसी के तहत शुक्रवार को ग्राम कूल्हाड़िया में 1487 तेंदूपत्ता संग्रह को सामग्री विपरीत की गई जिसमें सरार,अंबाडी, दीवानगंज फड़ के 500 हितकारी को सामग्रीय वितरित की
।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रत्येक वर्ग को ध्यान में रखकर योजनाएं चलाई जा रही हैं। राज्य सरकार द्वारा मध्य प्रदेश की जनता के लिए 5लाख तक का मुफ्त इलाज किसी भी अस्पताल में करवा सकते हैं इसके अलावा भी लाडली लक्ष्मी योजना, बच्चों की पढ़ाई के लिए फ्री में किताबें ,मध्य भजन और बाहर गांव से आने वाली बेटियों को साइकिल की राशि भी कुछ ही दिन पहले मुख्यमंत्री द्वारा दी गई है जो बच्ची बाहर के गांव से पढ़ने आएगी उसके खाते में 4500 रुपए डाल दिए गए हैं बहन-बेटियों के सशक्तिकरण के लिए लाड़ली बहना योजना शुरू की जिसमें जून महीने से एक हजार रू प्रतिमाह उपलब्ध कराए जा रहे थे और अब प्रतिमाह 1250 रूपए उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिसे बढ़ाकर 3 हजार रुपए किया जाएगा। जिनके लिए शासन द्वारा निर्धारित कुल संग्रहको को 200 रुपए प्रति छाते के मान से रुपए संग्रहको के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर कर दिए गए हैं। प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को एक जोड़ी जूता, एक जोड़ी चप्पल, एक पानी की बोतल और परिवार की प्रत्येक महिला सदस्यों को साड़ी वितरित की जा रही है। कार्यक्रम में सांची मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा, वन मंडल अधिकारी सामान्य वन मंडल रायसेन विजय कुमार ,उपवन मंडल अधिकारी सुधीर पटले , रेंजर प्रवेश परिहार, डिप्टी रेंजर बी. आर .जाटव, प्रबंधक नवाब खान, ग्राम दीवानगंज, अंबाडी,सेमरा, नरखेडा, निनोद, सरार, गिदगढ़ पंचायतों के सरपंच, शाहिद भाजपा कार्यकर्ता स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं वन विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।