Let’s travel together.

चंद्रयान की सफल लेंडिंग के लियें ग्रामीणों नें किया सुंदरकांड क़ा पाठ

0 179

जेसे हीं चंद्रयान नें की सफल लेंडिंग,खुशी से झूमे ग्रामीण

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

बालमपुर के पास स्थित करेरी बाबा के यहां बुधवार को दीवानगंज के ग्रामीण और भक्त जनों ने करेरी बाबा के यहां  सुंदरकांड आरंभ किया जो शाम  तक चलता रहा वहां पर उपस्थित कार्यकर्ता और ग्रामीण भक्तगणों ने चंद्रयान की सफलता के लिए वहां पर बने शिवजी मंदिर और हनुमान मंदिर में प्रार्थना की 23 अगस्त का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है. शाम छह बजे चंद्रयान-3 की साफ्ट लैंडिंग कार्यक्रम का लाइव प्रसारण प्रदेश के सभी स्कूलों में दिखाया गया. जैसे ही चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग की, लोग खुशी से झूम उठे करेरी बाबा के यहां नजारा देखने लायक रहा. जिस घड़ी भारत ने इतिहास रचा, लोगों ने ताली बजाकर और भारत माता की जय, वंदे मातरम, भारत अमर रहे जय करेरी बाबा,के उद्घोषों के साथ अपनी खुशी का इजहार किया।लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दी और इस ऐतिहासिक पल को महसूस किया. इसके बाद लोग नाचते-झूमते नजर आए.

क्षेत के कई बच्चों ने अपने मोबाइल और टीवी पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा कार्यक्रम देखा गया, जिनमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने इस खास पल को देखा और सफल लैंडिंग होते ही वह खुशी से झूमते नजर आए. छात्रा सेजल साहू, निकिता लोधी , ने बताया कि 14 जुलाई को भारत ने चंद्रयान-3 लान्च किया था आज चंद्रमा पर इसकी सफल लैंडिंग हुई है. यह सभी देशवासियों के लिए गर्व करने वाला पल है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811