इछावर में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा-भाजपा के शासन में किसान और आम आदमी परेशान-पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल
पूर्व सीएम कमलनाथ की सरकार ने 15 माह में किए थे विकास के कार्य
अनुराग शर्मा सीहोर
इछावर में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा आरंभ हो गई है। इस यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल के नेतृत्व में गांव-गांव पहुंचकर चौपाल लगाकर जनता की बुनियादी समस्याओं के लिए गांवों में चौपाल लगाकर सुनवाई की जा रही है। इस मौके पर कांग्रेस जनों ने पूर्व सीएम कमलनाथ की सरकार के मात्र 15 माह में किए विकास कार्य के बारे में बताया उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में किसानों का कर्ज माफ के साथ गौ शाला आदि का निर्माण किया था।
इस संबंध में जानकारी देते हुए ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष पटेल ने बताया कि पूर्व विधायक श्री पटेल के नेतृत्व में छापरी खुर्द, शाहपुरा कोडिया, महोडिया, कचनारिया, मुंडला, मनाखेड़ा, रोलूखेडी, संग्रामपुरा, सेमलीकला, लसूडिया धाकड, विशनखेडा, लसूडिया खास, काहिरी, रामखेडी, खारपा और कराडिया अता आदि में पहुंचकर चौपाल लगाकर पूर्व विधायक श्री पटेल ने कहा कि एक दर्जन से अधिक गांवों में पहुंचकर पूर्व कमलनाथ सरकार की नीतियों से अवगत करते हुए बताया कि कांग्रेस बेरोजगार के लिए रोजगार, किसानों के साथ आम आदमी के बिजली के बिलों के साथ महंगाई आदि से निजात दिलाईगी। क्षेत्र में भाजपा के विधायक के कार्यकाल में बुनियादी समस्याओं का निदान नहीं हो रहा है, इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में परिवर्तन जरूरी है। जिससे क्षेत्र का विकास हो। यात्रा के दौरान मंडलम अध्यक्ष राघवेंन्द्र बडोदिया, कांग्रेस नेता जफर लाला, सज्जन पटेल, महेश पटेल, बूजेश पटेल, चंद्रपाल सिंह सिसोदिया और राजेन्द्र वर्मा आदि शामिल थे।