Let’s travel together.

टूटी पुलिया पर बिजली के खंबे के सहारे जान जोखिम में डालकर पार कर रहे ग्रामीण

0 221

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

आज जहां शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने की बात की जा रही है, तो वहीं ग्रामीण अंचल में अधिकांश लोगों को सामान्य सी सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। यहां तक कि कई ऐसे स्थान हैं, जहां लोगों को अपनी जान जोखिम में डाल कर रास्ता पार करना पड़ता है। इस दौरान जरा सी नजर चूक जाए तो यह जोखिम भरे रास्ते किसी की भी जान ले सकते हैं। इस तरह के हालात सांची ब्लॉक के ग्राम पंचायत अम्बाड़ी में बने हुए हैं, जहां 2006 से टूटी हुई पुलिया आज 17 साल बाद भी जर्जर हालत में खड़ी हुई है। यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। जबकि इस पुलिया से लगभग 20 गांव के लोग शहर के लिए प्रतिदिन आवागमन करते हैं। टूटी पुलिया पर बिजली के खंभे रखे गए और यहां से बुजुर्ग, युवा, महिलाएं और स्कूली बच्चे जोखिम भरा सफर तय करते हैं।

स्कूल तक पहुंचने वाले रास्ते इतने बेकार पड़े हुए हैं कि कहीं तो पुल टूटा पड़ा है तो कहीं कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। बच्चे हाथ में चप्पल लेकर निकलते हैं। मगर प्रशासन मूकदर्शक बना बैठा हैं ग्राम अंबाडी में आने के लिए दो रास्ते हैं। इनमें से एक पर पुल टूटा पड़ा है, तो दूसरे पर बारिश में कीचड़ से भरा रहता है। ग्रामीणों के कई बार शिकायत के बाद भी आज तक पुलिया का निर्माण नहीं हो सका है।

पुलिया टूटने के कारण ग्रामीणों को भोपाल विदिशा हाईवे तक पहुंचने के लिए तीन किलोमीटर घूमकर दीवानगंज से होकर जाना पड़ रहा है। अब इस पुलिया के पास ही नवीन चौकी का निर्माण हो गया है अब अगर ग्रामीणों को पुलिस में रिपोर्ट या शिकायत करना होगा तो 3 किलोमीटर घूम कर चौकी जाना पड़ेगा बारिश के समय यहां से निकलना और भी ज्यादा खतरनाक हो जाता है जबकि ग्रामीण इस रास्ते से होकर विदिशा और भोपाल के लिए जाते हैं। वहीं जिम्मेदारों का कहना है कि इस रास्ते पर विवाद चल रहा है। विवाद सुलझने के बाद ही पुलिया बन पाएगी। अब सवाल उठता है कि 17 साल से इस पुलिया का बनने का इंतजार कर रहा है। ग्रामीण अब कब तक इंतजार कर जान को जोखिम में डालेंगे।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार राजस्व निरीक्षक, पटवारी ने इस रास्ते की नपती करके किसी निजी भूमि में निकाल दिया है। कुछ दिन तक जिसको राजस्व निरीक्षक ने कब्जा दिया था, उक्त व्यक्ति ने कांटे डालकर रास्ता भी बंद कर दिया था। मगर ग्रामीणों के कहने से उक्त व्यक्ति ने रास्ता खोल दिया है। अब सवाल इस बात का उठता है कि बरसों पुराने रास्ता जो सरकारी था अब निजी कैसे हो गया है।

इनका कहना हें-
टूटी पुलिया के दोनों तरफ बिजली के खंभे रखे हैं। इनके सहारे रोज खतरा उठाकर निकलना पड़ता है, जिससे लगभग बीस गांव के ग्रामीण परेशान और कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। बारिश के समय मे पूरा रास्ता बंद हो जाता है। कई बार शिकायत की गई, लेकिन निराकरण नहीं हो पाया।
अरुण सेन ग्रामीण अंबाड़ी

इस मार्ग से बीस गांव के ग्रामीण जुड़े हैं। जिन्हें प्रतिदिन टूटी पुलिया से बिजली के पोल के ऊपर से निकलना पड़ रहा है, जिससे कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। मगर प्रशासनिक एवं जनप्रतिनिधि इस पुलिया का निर्माण नहीं करा रहे।
मोनूू साहू स्थानीय ग्रामवासी

17 सालों से यह पुलिया जर्जर अवस्था में है। हमें प्रतिदिन अपनी जान जोखिम में डालकर इन बिजली के खंभों के सहारे यहां से निकलना पड़ता है। कई बार शिकायत की गई, लेकिन हमारी समस्या का अभी तक समाधान नहीं किया गया

राकेश साहू स्थानीय

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     स्व.बाबूलाल गौर महाविद्यालय में आयोजित ‘पर्यटन और होटल प्रबंधन में रोज़गार अवसर ‘विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित     |     भोपाल में फायर सेफ्टी पर सख्ती, 10 हाईराइज इमारतों और 39 कोचिंग संस्थानों को नोटिस     |     सांची विधायक के निवास के पास जनता परेशान, पुलिया की मांग को लेकर नागरिकों ने नपा अध्यक्ष के सामने जताई नाराजगी     |     गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती मडावी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811