–अखाड़ों के उस्तादों पहलवानों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब, सामाजिक संगठनों ने किया फूल बरसाकर स्वागत
शिवलाल यादव रायसेन
रविवार को मातम और शहादत के मोहर्रम पूरी शिद्दत अकीदत के साथ मनाया।मुस्लिम त्यौहार कमेटी के सदर जमील खान भूरा भाई सहित मोहर्रम कमेटियों द्वारा जगह जगह मंच बनाकर अखाड़ों के उस्तादों, पहलवानों सहित ताजिए बुर्राक घोड़े पर फूल बरसाकर किया जोरदार स्वागत।इंडियन चौराहे साँची रोड़ पर मुस्लिम त्यौहार कमेटी रायसेन की तरफ से मंच सजाया गया।

रायसेन शहर में रविवार की शाम को मोहर्रम की कत्ल की रात पर ताजियों बुर्राक का जुलूस नरापुरा पक्की मस्जिद से निकला गया। ये जुलूस शहर के पुराना बस स्टैंड,तिपट्टा बाजार मालीपुरा होते हुए कई मार्गों से निकला,। इसमें आखाड़ों के उस्तादों पहलवानों ने एक से बढ़कर एक हेरतगंज करतब दिखाए। मोहर्रम कमेटियों के प्रमुखों का शहर के अनेक चौराहों पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया।
मोहर्रम की 10 तारीख को लगभग सभी जगह पर ताजियों का विसर्जन होता है, लेकिन पुरानी परंपरा के चलते शहर में मोहर्रम की 11 तारीख को विसर्जन जुलूस निकाला जाता है। इस बार भी रविवार को विसर्जन जुलूस निकाला।
नगर के तिपट्टा बाजार कच्ची पक्की मस्जिद नरापुरा गवोईपुरा पुरानी तहसील मोहल्ला क्षैत्र में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने प हजरत इमाम हुसैन के मातमी शहादत मोहर्रम बड़ी अकीदत और इबादत करते हुए मनाया। इसके समापन दिवस पर ताजियों का भव्य जुलूस कौमी एकता, राष्ट्रभक्ति और भाईचारा का संदेश देते हुए निकाला।
जुलूस में चल रहे अखाड़ों के उस्तादों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए करबला मैदान दरगाह शरीफ पहुंच कर समापन हुआ।यहां आखाड़ों के उस्तादों ने लगभग 3 घंटे तक हैरतअंगेज करतब दिखाए जुलूस करबला मैदानपहुंचा।

सामाजिक संगठनों ने किया स्वागत
मोहर्रम कमेटी के सदस्यों का इंडियन चौराहे पर बने मंच से अखाड़ों के जुलूस में शामिल मोहर्रम कमेटियों के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों, का हरा साफा बांधकर स्वागत किया।