Let’s travel together.

कमिश्नर डा. रावत ने लापरवाही पर दमोह जल संसाधन विभाग के दो अधिकारियों को निलंबित किया

0 277

 

रिपोर्ट धीरज जॉनसन,दमोह

दमोह  संभागायुक्त डा. वीरेन्द्र सिंह रावत ने पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में जल संसाधन विभाग दमोह के एक अनुविभागीय अधिकारी एल.के. द्विवेदी और उपयंत्री डी.के.असाटी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। कमिश्नर द्वारा यह कार्यवाही कलेक्टर दमोह के प्रस्ताव पर की गई है।

प्रस्ताव के अवलोकन एवं परीशीलन उपरांत पाया गया कि अनुविभागीय अधिकारी एल.के. द्विवेदी और उपयंत्री डी.के.असाटी द्वारा पौड़ी जैतगढ़ जलाशय के फूटने की अशंका होने के बावजूद भी जलाशय में समुचित देखरेख एवं जलाशय के बचाव के लिए पूर्व से कोई उपाय नही किया गया। उनका यह

कृत्य पदीय दायित्वों के निर्वहन में की गई घोर लापरवाही का द्योतक होकर म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के उपनियम का उल्लघंन है। एल.के. द्विवेदी एवं डी.के. असाटी को म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 09 के अन्तर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में मुख्यालय, कार्यालय कलेक्टर जिला दमोह नियत किया गया हैं।


दमोह जिले की तहसील तेन्दूखेड़ा अंतर्गत स्थित पौड़ी जैतगढ़ जलाशय में 24 जुलाई की रात्रि से जल रिसाव प्रारंभ हो गया था, जिसकी सूचना मिलते ही आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ की गई,किन्तु 25 जुलाई की प्रातः 5.00 बजे के लगभग उक्त जलाशय फूट गया, आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जल भराव हो गया था जिससे जन हानि तो नहीं हुई पर ग्रामीणों और किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ,कुछ कच्चे घर टूट गए रखा अनाज और गृहस्थी भी खराब हुई साथ ही खेत में लगी फसल भी नष्ट हो गई।
ग्रामीणों का कहना था कि तालाब में रिसाव बहुत पहले से हो रहा था जिसकी जानकारी भी दी गई थी पर ध्यान नहीं दिया गया जिससे यह घटना हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं     |     भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न     |     अप्रैल में इस दिन से खत्म होगा खरमास, शुरू होंगे शादी-विवाह     |     चूनापत्थर खंदानो और क्रेशर की जाँच,चार क्रेशर सील     |     महुआ बीनने गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, हमले में भालू ने ग्रामीण का पूरा चेहरा खा लिया     |     भंडारण की व्यवस्था नहीं, खरीदी में देरी, गेहूं-चना औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर किसान     |     पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811