Let’s travel together.

खेड़ा के ग्रामीण कई वर्षों से सड़क नहीं बनने के कारण परेशान

0 149

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज के पास स्थित नरखेड़ा पंचायत में आने वाला गांव खेड़ा के ग्रामीण कई वर्षों से सड़क नहीं बनने के कारण परेशान हो रहे है ग्रामीणों का कहना है कि कई बार ग्राम पंचायत और सांची ब्लॉक में इस सड़क को बनाने के लिए आला अधिकारियों को आवेदन दे चुके हैं सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करा चुके हैं इसके बाद भी कोई भी अधिकारी खेड़ा गांव की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है बारिश के समय खेड़ा गांव के लोगों का पक्के मार्ग तक पहुंचना नामुमकिन हो जाता है खेड़ा गांव के लोग 4 महीने का राशन बारिश के पहले ही लेकर अपने घरों में रख लेते हैं क्योंकि बारिश हो जाने के कारण यह लोग पक्की सड़क तक भी नहीं पहुंच पाते जबकि मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री सड़क योजना और मुख्यमंत्री सड़क योजना चालू है इसके बावजूद भी 3 किलोमीटर की सड़क नहीं बनाई जा रही है अगर किसी महिला की डिलीवरी होना हो या किसी को अस्पताल ले जाना हो तो अस्पताल तक पहुंचना नामुमकिन हो जाता है बीमार व्यक्ति या डिलीवरी वाली महिला को बैलगाड़ी से ले जाया जाता है क्योंकि इस मार्ग पर मोटरसाइकिल या फोर व्हीलर गाड़ी नहीं चल सकती है देश को आजाद हुए 75 साल हो चुके हैं आज भी ऐसे कई गांव है जहां पर आज भी मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं है आज के समय में खेड़ा गांव की सड़क ना बनना सोच से परे है जबकि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री हर गांव को हाईवे से जोड़ने का प्रयत्न कर रहे हैं दूसरी ओर कहीं गांव आज भी सड़क के लिए तरस रहे हैं ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विधायक और सरपंच वादा करते हैं चुनाव होने के बाद इस गांव की तरफ ध्यान नहीं देते पंचायतों में भी कई बार सरपंच चुने गए मगर किसी भी सरपंच ने इस गांव तरफ ध्यान नहीं दिया जिस कारण खेड़ा गांव आज भी सड़क के लिए तरस रहा है कुछ बच्चे इसी मार्ग से होते हुए दीवानगंज हाई सेकेंडरी स्कूल, बेरखेड़ी चौराहा के स्कूल तक जाते हैं क्योंकि खेड़ा में पांचवी तक ही स्कूल है इसके बाद आगे पढ़ने के लिए बच्चों को दूसरे गांव जाना पड़ता है।

रास्ता खराब होने के कारण बच्चे अब स्कूल भी नहीं जा पा रहे हैं कई बार हम स्कूल जाते समय गिरकर घायल भी हो चुके हैं बारिश के मौसम में तो हम लोग स्कूल बड़ी मुश्किल से जा पाते हैं नाला चड़ जाता है तो हम स्कूल नहीं पहुंच पाते स्कूल से आते समय घर तक नहीं पहुंच पाते रास्ता दलदल में तब्दील होने के कारण हम स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।

नितेश लोधी, आर्यन लोधी, हेमंत लोधी ,उदय भान सिंह कक्षा सातवीं

पिछले साल नाले में पुलिया की दोनों और की मिट्टी में गई थी और ग्रामीणों ने तार बांध दिया था उस तार के सहारे हम नाला पार करते थे इसके बाद नए सरपंच रामदयाल लोधी द्वारा पुलिया के दोनों और मिट्टी डालकर रास्ता बनाया है मगर जब ज्यादा पानी गिरता है तो नाले पर पानी आ जाता है फिर हम स्कूल नहीं जा पाते बारिश के समय पूरा रास्ता दलदल में तब्दील हो जाता है
मीनाक्षी लोधी, पूनम लोधी, नव्या लोधी कक्षा नवमी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |     ग्वालियर की नन्ही नीलाक्षी को आपकी मदद की जरूरत, SMA Type-2 से जूझ रही जिंदगी     |     सांची मे राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस आयोजन      |     लगातार एक महीने की मशक्कत के बाद वनविभाग की पकड़ में आया तेंदुआ,सफलतापूर्वक किया रेस्क्यू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811