Let’s travel together.

होली त्यौहार के मद्देनजर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

0 466

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
होली, धुलेंडी और मुस्लिम समाज के पर्व को देखते हुए सलामतपुर थाना अंतर्गत दीवानगंज चौकी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शहवाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत लाल मीणा, एसडीओपी आदित्य भावसार के मार्गदर्शन में गुरुवार को दीवानगंज क्षेत्र में दीवानगंज चौकी पुलिस का फ्लैग मार्च चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे के नेतृत्व में निकाला गया है। फ्लैग मार्च दीवानगंज चौकी से प्रारंभ हुआ जो दीवानगंज चौकी क्षेत्रों में दीवानगंज, अम्बाड़ी, सेमरा, जमुनिया, नरखेड़ा, सरार आदि से क्षेत्र में निकाला गया।आगामी त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो इसको लेकर पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। साथ ही क्षेत्रवासियों से अपील भी की है कि सभी लोग अपने-अपने त्यौहार प्रेम और भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। इस दौरान चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे, हेड कांस्टेबल अजय, आरक्षक आशीष शर्मा, आरक्षक जितेंद्र शर्मा, आरक्षक धर्मेंद्र, आरक्षक अतुल, आरक्षक सुनील लोधी, आरक्षक राजू चौहान, आरक्षक सूरज वर्मा, ग्राम रक्षा समिति के सदस्य राहुल यादव, बीजेपी सह मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश लोधी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |     श्रीलक्ष्‍मीनारायण मंदिर में प्रतिष्ठित भव्‍य प्रतिमाएँ सामाजिक समरसता का दस्‍तावेज- पद्मश्री विजयदत्‍त श्रीधर     |     जिला पंचायत के वार्ड 3 मेहगांव सीट पर उपचुनाव आज, 84 मतदान केंद्रो पर डाले जाएंगे वोट, मतदाताओं में भारी उत्साह     |     सेवा संकल्प यात्रा में बाइकर्स के साथ दो पहिया वाहन पर चले भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक      |     मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ ने राशन विक्रेता संघ के पत्र से किया किनारा     |     सेपक टकरॉ में गोल्डन कैरी की 8 छात्राओं ने दिखाया हुनर, सेमीफाइनल तक पहुँची टीम     |     क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित     |     सीईसी के खिलाफ लामबंदी से विपक्ष को सियासी लाभ कितना? अजय बोकिल      |     दो दिन से फंसे थे बाढ़ में सूचना मिलते ही रात के अंधेरे में किया रेस्क्यू,दो फेक्ट्री कर्मियों सहित पांच का सफल रेस्क्यू     |     मवेशियों को बचाने के चक्कर में 10 फीट गहरी खाई में पलटी पिकअप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811